सब्सक्राइब करें

प्रेमिका को नागवार गुजरी प्रेमी की बेवफाई, तस्वीरें आपको कर्फ्यू का अहसास करा सकती हैं, सच तो ये है

क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 30 May 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend stopped lover's marriage in kannauj
घटनास्थल पर भारी पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद से पुलिस के साथ कन्नौज पहुंची प्रेमिका ने प्रेमी की शादी रूकवा दी। इससे वैवाहिक समारोह में सन्नाटा पसर गया। दुल्हन के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बरातियों की जमकर पिटाई कर दी। दूल्हा और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। बीच-बचाव के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम से अभद्रता कर सीओ तिर्वा सुबोध कुमार जायसवाल की गाड़ी पर भी हमला किया। ग्रामीणों ने सीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ की।
Trending Videos
Girlfriend stopped lover's marriage in kannauj
घटनास्थल पर भारी पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के थाना ठठिया के गांव धीरपुर में औरैया जनपद के ककोर थाना क्षेत्र के माखनपुर गांव निवासी विपिन राजपूत पुत्र रमेश की बरात मंगलवार को आई थी। विपिन गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी मे काम करता है। वहीं पर विपिन और गाजियाबाद में रहने वाली एक युवती के बीच तीन साल पूर्व प्रेम-संबंध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend stopped lover's marriage in kannauj
हंगामे के बीच मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका का आरोप है कि शादी का वादा कर विपिन ने उसका शोषण किया। विपिन के परिजनों ने उसकी शादी धीरपुर गांव में तय कर दी। 28 मई को वह बरात लेकर आया। रात करीब एक बजे जयमाल होने के बाद शादी की रस्म होने जा रही थी, तभी ठठरोया पुलिस के साथ विपिन की प्रेमिका समारोह स्थल पर आ धमकी और हंगामा कर शादी रूकवा दी।
Girlfriend stopped lover's marriage in kannauj
हंगामे के कारण भागते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
लड़का और लड़की पक्ष के लोगों ने हंगामा कर रही युवती को पहले समझाने का प्रयास किया लेकिन बाद में दोनों पक्ष आपस में ही उलझ गए। पहले तो रात भर दोनों पक्षों के बीच मान मनौव्वल होती रही। लेकिन सुबह करीब नौ बजे बात मारपीट तक पहुंच गई। दुल्हन के परिजनों और ग्रामीणों ने बरातियों को पीटना शुरू कर दिया। दूल्हा और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर बरातियों को खदेड़ लिया।
विज्ञापन
Girlfriend stopped lover's marriage in kannauj
रोती महिला व परिजन - फोटो : अमर उजाला
मौजूद पुलिस ने जब मामला बिगड़ता देखा तो और फोर्स बुला ली। सुबह करीब दस बजे मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ तिर्वा सुबोध कुमार ने जब ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया, तो ग्रामीण सीओ से उलझ गए। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस टीम से अभद्रता की। मामला बढ़ता देखकर कई थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed