{"_id":"5f08d3f1e1eb6d196c218607","slug":"kanpur-encounter-richa-screamed-after-seeing-vikas-dubey-body-said-now-i-am-picking-gun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास की लाश देख चीख उठी रिचा, बोली मैं चलाऊंगी बंदूक...जिसने मरवाया, जिसने मारा अब सब मरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की लाश देख चीख उठी रिचा, बोली मैं चलाऊंगी बंदूक...जिसने मरवाया, जिसने मारा अब सब मरेंगे
Sat, 11 Jul 2020 04:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Jul 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरे पति को मार कर तुम सबने ठीक नहीं किया। अब मैं खुद चलाऊंगी बंदूक...पति को जिसने मरवाया है, जिसने मारा है...सब मरेंगे। ये शब्द शुक्रवार को भैरवघाट में विकास दुबे के अंतिम संस्कार में पहुंची पत्नी रिचा के हैं। पति की मौत के बाद उसका गुस्सा पुलिस, प्रशासन और मीडिया पर साफ तौर से देखने को मिला।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
अंतिम संस्कार के लिए जाते वक्त मीडिया ने उससे अपना पक्ष रखने को कहा। इस बात से वो आक्रोशित हो गई और धमकी दी। वहीं, पुलिस के कहने पर भी विकास के अंतिम संस्कार में उसके माता-पिता ने शामिल होने से इंकार कर दिया। विकास के शव का पोस्टमार्टम कराने के काफी देर बाद तक पुलिस को शव का कोई दावेदार नहीं मिला।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
शाम को शिवली से विकास के बहनोई दिनेश तिवारी पोस्टमार्टम वाली जगह पहुंचे और अपनी सुपुर्दगी में शव लिया। यहां से शव को सीधे भैरवघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह ले जाया गया। लखनऊ से विकास की पत्नी रिचा, बेटा, मामी व बिकरू से रिश्तेदारी की तीन अन्य महिलाएं पहुंचीं। मीडिया ने रिचा से बिकरू में आठ पुलिस की हत्या के संबंध में सवाल किए तो वह भड़क उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
जोर-जोर से चिल्ला कर कहा कि तुम सबने मिलकर मेरे पति को मरवा दिया। जिसने जैसा किया है, उसको वैसा ही परिणाम भुगतने तक की धमकी दी। एसपी पूर्वी राजकुमार ने पुलिसकर्मियों को उसे वहां से ले जाने के निर्देश दिए। करीब आधे घंटे में शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद रिचा, बेटे व मामी के साथ तीन कारों से लखनऊ रवाना हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं भी गांव के लिए निकल गईं।
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शुक्रवार सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास को एसटीएफ ने मुठभेड़ ने मार गिराया। एसटीएफ ने बताया कि अचानक रास्ते में गाय भैंस का झुंड आने की वजह से गाड़ी पलट गई जिसका फायदा विकास ने उठाया और एसओ की पिस्टल छीन कर भागा। पुलिस ने रोका तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी हमले में उसे मार गिराया गया।