{"_id":"5f08cd5e64265209f1498706","slug":"kanpur-encounter-vikas-had-seen-in-tv-the-news-of-the-martyrdom-of-eight-police-personnel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: विकास ने टीवी में देखी थी आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने की खबर, फिर मन में बना ली थी ये योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: विकास ने टीवी में देखी थी आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने की खबर, फिर मन में बना ली थी ये योजना
Sat, 11 Jul 2020 04:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Jul 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपर के बिकरू में हुए एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के बाद विकास दुबे ने जरायम की दुनिया से जुड़े देश के कुख्यात माफिया से गठजोड़ करने की ठान ली थी। खासकर पूर्वांचल के माफिया से जुड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे।
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
उसको पता था कि अब वो वापस पहले की स्थिति में गांव में नहीं रह पाएगा। ये खुलासा उसने पूछताछ में किया। हालांकि उसको ये नहीं पता था कि इस तरह से पुलिस उसको मार गिराएगी। पुलिस के मुताबिक विकास दुबे का कहना था कि उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया।
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
खासतौर से उसकी खुन्नस सीओ से थी। उसने बताया कि जब वो वहां से निकला और शिवली पहुंचा तो रात भर नहीं सोया। वो लगातार टीवी पर खबरें देख रहा था। जब आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने की जानकारी मिली तो उसको यकीन हो गया कि अब उसका वापस बिकरू में जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
विकास का कहना था कि इसलिए उसने तय किया था कि नेता, मंत्रियों या परिचित अफसरों के जरिये पूर्वांचल के माफिया से जुड़ेगा। उनके साथ काम करेगा। उसके बाद वो बड़े स्तर की राजनीति में सक्रिय होगा। उसका कहना था कि अगर राजनीति में वो आ गया तो बचने के आसार रहेंगे।
विज्ञापन
Kanpur Encounter Case
- फोटो : amar ujala
बता दें कि चौबेपुर के बिकरू गांव में हुए एनकाउंटर के मामले में पुलिस की कार्रवाई हर दिन जारी रही है। पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर आठ दिन में छह मुठभेड़ कीं जिसमें दहशतगर्द विकास दुबे समेत छह को मार गिराया। 14 आरोपियों को जेल भेजा। जेल भेजे गए आरोपियों में दो को मुठभेड़ मे गोली लगी थी।