सब्सक्राइब करें

Kanpur Violence: शहर काजी बोले- बुलडोजर चला तो सिर पर कफन बांध निकलेंगे, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jun 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Violence: shaher qazi abdul kuddus said we will ready to come on road if innocents are targeted
शहरकाजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में नई सड़क पर तीन जून को हुई हिंसा के बाद की जा रही कार्रवाई का शहर काजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी ने विरोध करते हुए कहा कि एक ही पक्ष के लोगों की गिरफ्तारियां की जा रही हैं। मुस्लिमों ने जुलूस निकालकर गलती की है, लेकिन पत्थर ऊपर से किसी ने चलाए थे। गलती दोनों पक्षों की है। अब मुस्लिम पक्ष के घरों पर बुलडोजर चलाने की बात कही जा रही है। ऐसा हुआ तो कफन बांधकर सड़क पर उतरेंगे। कानून नहीं तोड़ेंगे लेकिन मरने के लिए तैयार हैं। उधर पुलिस कमिश्नर ने बयान जारी कर कहा कि साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। कोई बेगुनाह जेल नहीं जाएगा। अगर कोई निर्दोष पर कार्रवाई हो तो इसकी शिकायत तत्काल करें। कार्रवाई वापस ली जाएगी।

Trending Videos
Kanpur Violence: shaher qazi abdul kuddus said we will ready to come on road if innocents are targeted
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
शहर काजी ने कहा कि जब हमें रहने नहीं देना है, बच्चों को गिरफ्तार करना है, जुल्म-ज्यादती करनी है, घर तोड़ना है तो ठीक है, हम भी तैयार हैं। हालांकि टीवी चैनलों पर यह बयान आने के बाद उन्होंने पूरे मामले पर सफाई दी और कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Violence: shaher qazi abdul kuddus said we will ready to come on road if innocents are targeted
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
उनकी यह मंशा नहीं थी। उन्होंने कहा था कि अगर निर्दोषों पर कार्रवाई की गई तो विरोध करेंगे और लोग कफन बांधकर सड़कों पर आने को तैयार हैं। उन्होंने हमेशा कानून का पालन किया है।
Kanpur Violence: shaher qazi abdul kuddus said we will ready to come on road if innocents are targeted
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
कानून के हिसाब से हो रही कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना ने कहा कि जो भी कार्रवाई की जा रही है वह कानून के हिसाब से की जा रही है। सीसीटीवी, वीडियो व फोटो के जरिये उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, जिससे कोई भी बेगुनाह पर कार्रवाई न हो, जिसने हिंसा की वही जेल जाए। सीपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। 
विज्ञापन
Kanpur Violence: shaher qazi abdul kuddus said we will ready to come on road if innocents are targeted
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
एक एसआईटी सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। तमाम तरह के पोस्ट हर रोज वायरल हो रहे हैं। इस पर सीपी ने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से अगर कोई अफवाह फैलाएगा तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम लोग शांतिप्रिय तरीके से रहें। पुलिस हर वक्त उनके साथ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed