{"_id":"629f5a0c43f60450545d4b2e","slug":"kanpur-violence-district-minister-of-bjym-arrested-for-controversial-tweet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Violence: पीएफआई के तीन सदस्य समेत 12 और उपद्रवी गिरफ्तार, पत्थरबाजी के आरोपी किशोर ने थाने में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Violence: पीएफआई के तीन सदस्य समेत 12 और उपद्रवी गिरफ्तार, पत्थरबाजी के आरोपी किशोर ने थाने में किया आत्मसमर्पण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Jun 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
कानपुर में नई सड़क पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पीएफआई (पॉपुलर प्रंट ऑफ इंडिया) के तीन सदस्यों समेत 12 और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेेल भेजा। वहीं, बुलडोजर से डरकर कर्नलगंज निवासी 16 वर्षीय किशोर ने खुद ही थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। ट्विटर पर विवादित पोस्ट करने पर भाजयुमो का पूर्व जिलामंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद बवाल हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को एक दर्जन उपद्रवियों को जेल भेजा। इसमें पीएफआई के तीन सदस्य मोहम्मद नसीम, मोहम्मद उमर और सैफुल्ला शामिल हैं। बवाल में अब तक 50 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। वहीं पुलिस ने संदिग्ध उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए थे, जिसमें कर्नलगंज के एक किशोर की भी फोटो थी। पोस्टर चस्पा होते ही किशोर व उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच गई।
Trending Videos
2 of 6
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भी पहचान कर उसकी तलाश में दबिश शुरू की थी। इसी बीच सोमवार आधी रात को परिवार के साथ किशोर कर्नलगंज थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को उसको जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
किशोर ने कइयों के बताए नाम
पुलिस ने किशोर व उसके परिजनों से काफी देर तक पूछताछ की। इस दौरान किशोर ने बवाल में शामिल होने की बात कबूली। बवाल में शामिल आठ-दस लोगों के भी नाम पुलिस को बताए। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है। वहीं पूछताछ में उसने कहा कि पोस्टर छपने से वह व उसका परिवार दहशत में आ गया था। ऐसा न हो कि बुलडोजर चल जाए, इसलिए वह खुद ही थाने चला आया।
4 of 6
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
भाजयुमो के नेता ने किया विवादित पोस्ट, गिरफ्तार
भाजयुमो का पूर्व जिलामंत्री हर्षित श्रीवास्तव ने मंगलवार को बवाल से संबंधित एक विवादित पोस्ट किया। कुछ ही देर में उसका स्क्रीन शॉट ग्रुपों पर वायरल हो गया। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल उसको संज्ञान में लेकर केस दर्ज कराया और आधे घंटे के भीतर हर्षित की गिरफ्तारी हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
10 यूजर पर एफआईआर
एसआईटी ने 10 और ऐसे सोशल मीडिया हैंडल चिह्नित किए जिनसे विवादित व भड़काऊ पोस्ट किए गए थे। इसमें दुग्गल साहब, अखंड भारत, अबू जैद, कौशल पटेल, शिवाइजराइल, विनय कुमार श्रीवास्तव, थूकनायक, दि शबधीन डॉट कॉम, लक्ष्मण मिश्रा व आखिरी सच नाम के यूजर पर आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।