फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather: ‘ठंडा पड़ा नौतपा, लू का कहर भी थमा’, 56 साल में दूसरी बार लुढ़का पारा, आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट

Tue, 02 Jun 2026 08:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 02 Jun 2026 08:59 AM IST
सार

Weather News: कानपुर में जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम चक्र बदल रहा है। मई में सामान्य से कम तापमान और ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जबकि आंधी-ओलावृष्टि के चलते नौतपा का असर खत्म हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Nautapa Cools Down Heat wave Subsides Mercury Drops for the Second Time in 56 Years
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

कानपुर में ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम में अचानक बदलाव दिखने लगा है। मौसम चक्र आगे-पीछे होने के साथ बीच-बीच में बदलाव भी आ रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग में वर्ष 1971 से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 56 साल में दूसरी बार मई में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों औसत से कम रहे हैं।



इस बार मई का अधिकतम औसत तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री रहा।  इसके पहले वर्ष 2023 में अधिकतम 36.6 डिग्री और न्यूनतम 22.1 डिग्री था। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मई के महीने का सामान्य औसत तापमान 40.2 डिग्री है और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री है।

Kanpur Weather Nautapa Cools Down Heat wave Subsides Mercury Drops for the Second Time in 56 Years
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

जलवायु परिवर्तन का असर बहुत धीरे-धीरे आता है
मई की सामान्य औसत बारिश 14.4 मिमी है। इस बार मई में 16.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य औसत से 2.3 मिमी अधिक है। उन्होंने बताया कि मई 2023 में 23.5 मिमी बारिश हुई थी। यह सामान्य औसत से 9.1 मिमी अधिक थी। तकनीकी अधिकारी ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग से जलवायु परिवर्तन का असर बहुत धीरे-धीरे आता है।

Kanpur Weather Nautapa Cools Down Heat wave Subsides Mercury Drops for the Second Time in 56 Years
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

ब्लाॅक स्तर पूर्वानुमान जारी करने की व्यवस्था
इससे बारिश की मात्रा कम नहीं होती है। उसका समय आगे-पीछे हो जा रहा है। इसके अलावा लंबी दूरी तक लगातार होने वाली बारिश नहीं होती। अब स्थानीय स्तर पर एक जगह इकट्ठी बारिश हो जाती है। इसे फ्लैश फ्लड कहते हैं। मौसम चक्र में इस बदलाव से ब्लाॅक स्तर पूर्वानुमान जारी करने की व्यवस्था बनाई जा रही है, जो जल्द शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather Nautapa Cools Down Heat wave Subsides Mercury Drops for the Second Time in 56 Years
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

हवा और बूंदाबांदी ने ठंडा किया नाैतपा
मौसम के बदलाव ने नौतपा को ठंडा कर दिया। सोमवार को तेज हवाओं और बूंदाबांदी के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान फिर नीचे आ गए। इसके साथ ही लू चलना बंद हो गई है। एक-दो दिन मौसम इसी तरह बना रहेगा। प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने कानपुर परिक्षेत्र में आंधी, ओलावृष्टि और मध्यम वर्षा का अनुमान जारी किया है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Nautapa Cools Down Heat wave Subsides Mercury Drops for the Second Time in 56 Years
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान औसत से कम रहे
सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आया है। साथ ही न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री गिरकर 22.8 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान एक जून के सामान्य औसत से 5.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री कम रहा है। विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि पांच साल के बाद एक जून को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री पर आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed