फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारगिल दिवसः कानपुर में अमर जवान ज्योति जलाकर शहीदों को नमन, आंधी में भी नहीं बुझेगी ये विशेष ज्योति

Thu, 26 Jul 2018 09:55 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Jul 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Kargil day Amar Jawan Jyoti burnt alive in Kanpur
कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर मोतीझील अमर जवान चौक में कार्यक्रम
कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को कानपुर के मोतीझील में महापौर ने अमर जवान ज्योति प्रज्जवलित की। शहीदों को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होते समय चीन युद्ध में अपने दोनों पैर गंवाने और वहां की जेल में रहने वाले शिव सिंह की आंखों में आंसू आ गए। 


मोतीझील के अमर जवान चौक में सीयूजीएल की तरफ से कारगिल के शहीदों की याद में अमर जवान ज्योति स्थापित की गई है। देर शाम अमर शहीदों की याद में आयोजित समारोह के दौरान महापौर प्रमिला पांडेय ने अमर जवान ज्योति का लोकार्पण किया। बताया कि यह अखंड ज्योति है। 24 घंटे जलती रहेगी। शहीदों के परिजनों को आश्वासन दिया कि उन्हें जब भी कोई सेवा की जरूरत हो, वे तत्काल बताएं। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर नवीन सिंह ने शहीदों को याद किया। सीयूजीएल के प्रबंध निदेशक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अमर जवान ज्योति प्रदेश में स्थापित पहली अमर जवान ज्योति है। 
 
Kargil day Amar Jawan Jyoti burnt alive in Kanpur
रिटा. फौजी और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया
इस मौके पर महापौर और ब्रिगेडियर ने चीन युद्ध में अपने दोनों पैर गंवाने वाले और चीन में ही छह महीने बंदी रहने वाले 81 वर्षीय शिव सिंह, आतंकियों से मोर्चा लेते समय शहीद हुए कैप्टन आयुष यादव के पिता अरुणकांत यादव, शहीद मेजर सलमान के पिता मुश्ताक अहमद, शहीद गनर गोपाल स्वरूप दीक्षित की पत्नी आंचल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव वर्मा की बहू कृष्णा वर्मा को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संध्या शर्मा और पंकज श्रीवास्तव ने किया। इसमें उप सभापति नवीन पंडित, सपा पार्षद दल के नेता एवं अमर जवान ज्योति का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी एवं सदन में रखने वाले हाजी सोहेल अहमद, कांग्रेस पार्षद दल के नेता कमल शुक्ल बेबी, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त अमृत लाल बिंद, राजीव शुक्ल, चंद्रशेखर आजाद जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय निन्नी आदि शामिल रहे। एएनडी कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
 
Kargil day Amar Jawan Jyoti burnt alive in Kanpur
कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर मोतीझील अमर जवान चौक में कार्यक्रम
स्विच ऑन करते ही प्रज्जवलित हुई ज्योति
सीयूजीएल के डिप्टी मैनेजर मोहम्मद वकील ने बताया कि अमर जवान ज्योति में आटोमैटिक बर्नर है। महापौर ने इसे प्रज्जवलित करते समय जैसे ही स्चिव ऑन किया, तुरंत गैस आटोमैटिक बर्नर में पहुंची और हवा में मौजूद आक्सीजन के संपर्क में आते ही आटोमैटिक स्पार्क हुआ और ज्योति प्रज्जवलित हो गई।

देश की तीसरी अमर जवान ज्योति है  
महापौर ने बताया कि यह देश की तीसरी अमर जवान ज्योति है। इंडिया गेट और जम्मू रेलवे स्टेशन के बाहर चौक में पहले से ज्योति जल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kargil day Amar Jawan Jyoti burnt alive in Kanpur
मोतीझील अमर जवान चौक में कार्यक्रम
अमर जवान ज्योति प्रज्जवलित होने से गर्व महसूस हो रहा है। देश के लिए अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों को सम्मानित करने से जन सामान्य को प्रेरणा मिलती है। बच्चों में सेना में जाने की इच्छा बढ़ती है।- शिव सिंह रिटायर्ड फौजी

यह शहीदों को याद करने की अच्छी परंपरा है। अमर ज्योति चौक से जो निकलेगा, देखेगा, वह शहीदों को याद करेगा। शहीदों के परिजन भी खुद को सम्मानित महसूस करते हैं।-
अरुण कांत यादव, कैप्टन आयुष के पिता
 
विज्ञापन
Kargil day Amar Jawan Jyoti burnt alive in Kanpur
अमर जवान ज्योति जलाकर शहीदों को नमन
अमर जवान ज्योति जलाकर बहुत सराहनीय कार्य किया गया है। सरकार को शहीदों का ध्यान रखना चाहिए। उनके आश्रितों को नौकरी मिलनी चाहिए।- आंचल, शहीद गनर गोपाल स्वरूप दीक्षित की पत्नी

यह बहुत गर्व की बात है। शहीदों के परिजनों को बुलाकर सम्मानित किया गया है। उम्मीद करते हैं कि कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर हर साल समारोह होता रहे।-मुश्ताक अहमद, शहीद मेजर सलमान के पिता
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed