फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर छाई कनपुरिया कॉमेडी, इन डायलॉग्स की वजह से लोकप्रिय हो गया Make joke of

Fri, 27 Oct 2017 09:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 27 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
make joke of best dialogue
make joke of के चर्चित संवाद
बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन और अब सोशल मीडिया पर कनपुरिया भाषा छाई हुई है। इन दिनों यूट्यूब पर ठेठ कनपुरिया भाषा में बने ‘मेक जोक ऑफ’ वीडियो के कार्टून कैरेक्टर्स के मुंह से 

निकले डायलॉग लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रहे हैं। वीडियो को बनाने वाले कलाकार कनपुरिया भाषा में सामाजिक मुद्दों पर तंज कसते हैं। भाभी जी कुछ नहीं बोल रहीं...., नाली में फेंक देबे, बाबा जी दरवाजा खोल दें... कनपटी बजा देबे... जैसे डायलॉग लोगों को जुबान पर हैं।

 
make joke of best dialogue
make joke of के चर्चित संवाद
मेक जोक ऑफ के यूट्यूब पर 760,494 सब्सक्राइबर हैं। इसका हर वीडियो चार लाख से ज्यादा बार देखा गया है। यूट्यूब पर 1 अगस्त 2017 में शुरू हुआ यह चैनल अब तक 49,134,241 से ज्यादा लोगों ने देखा है। खास बात ये है कि चैनल पर अब तक केवल 10 वीडियो ही अपलोड हुए हैं। इतने कम वीडियो कंटेन्ट पर इतने ज्यादा दर्शक हैरानी की बात है। तीन महीने के अंदर ही ये चैनल सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो गया है। 
 
make joke of best dialogue
make joke of के चर्चित संवाद
फेसबुक पर 89,366  फॉलोवर
फेसबुक पर भी मेक जोक ऑफ पेज को 89,366 लोगों ने फॉलो किया है। ठेठ कनपुरिया भाषा का यह चैनल तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
make joke of best dialogue
make joke of के चर्चित संवाद
सामने नहीं आना चाहते बनाने वाले
मेक जोक ऑफ के वीडियो बनाने वाले मेकर्स से कई लोगों ने बात करने की कोशिश की। उनका कहना है कि ये दुनिया के सामने अपनी पहचान नहीं लाना चाहते। एक व्यक्तिगत समस्या के चलते ये सामने नहीं आना चाहते हैं। हमने इनसे सवाल-जवाब के लिए बातचीत करने की कोशिश की तो इन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए सामने आने से साफ मना कर दिया। 
 
विज्ञापन
make joke of best dialogue
make joke of के चर्चित संवाद
ब्लेंडर 2.7 सॉफ्टवेयर से बने हैं वीडियो 
बेसिक ऐनिमेशन सॉफ्टवेयर (ब्लेंडर 2.7) की मदद से बनाए गए इन सभी फनी वीडियो की सबसे खास बात इनके कैरक्टर्स की कानपुरी बोली है। वीडियो क्वालिटी और सधे डायलॉग की वजह से मेक जोक ऑफ पूरे भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें कानपुर क्षेत्र के आम लोग आपस में कैसे लड़ते हैं, बातचीत का लोकल तरीका, अक्खड़ कनपुरिया अंदाज इन सभी को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। मेक जोक ऑफ का सबसे लोकप्रिय वीडियो है ‘ट्यूशन टीचर इंटरव्यू’ इस वीडियो पर 56,85,540 से ज्यादा व्यूज आये हैं। हाल ही में दीपावली स्पेशल वीडियो ‘चाचा के पटाखे’ को सात दिनों के भीतर 67,65,412 से ज्यादा लोगों ने देखा। 24 अक्टूबर 2017 को मेक जोक ऑफ का नया वीडियो ‘स्टोरी ऑफ एन इंटरव्यू एपिसोड-2’ यूट्यूब पर जारी हुआ। केवल एक घंटे के अंदर इस वीडियो को 157,518 लोगों ने देख लिया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed