सब्सक्राइब करें

कुछ ऐसे ध्वस्त होता चला गया 'धरतीपुत्र' कहे जाने वाले मुलायम का मजबूत गढ़, कहानी 1996 से 2019 तक की

यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 May 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav and etawah lok sabha constituency
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
मुलायम सिंह यादव के गृह जनपद और सपा का गढ़ कहलाने वाली इटावा संसदीय सीट पर लगातार दूसरी बार भाजपा ने ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल की। इस चुनाव में सपा अपनी जीत पांचवीं बार दर्ज कराना चाहती थी लेकिन जनता को रास नहीं आया। इस सीट पर सपा से पहले चार बार कांग्रेस पार्टी भी राज कर चुकी है। 
Trending Videos
mulayam singh yadav and etawah lok sabha constituency
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
वर्ष 1957 के लोकसभा चुनाव में इटावा संसदीय सीट बनी थी। पहली बार अर्जुन सिंह भदौरिया ने जीत हासिल की। 1957 में ही चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रोहनलाल चतुर्वेदी ने सीट कब्जाई। 1962 के चुनाव में भी कांग्रेस से जीएन दीक्षित ने जीत दर्ज कराई थी। 1971 में अर्जुन सिंह भदौरिया को परास्त कर कांग्रेस के श्रीशंकर तिवारी ने जीत हासिल की थी। 1984 में कांग्रेस के रघुराज सिंह चौधरी ने 184404 मत पाकर धनीराम से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
mulayam singh yadav and etawah lok sabha constituency
अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
इसके बाद से आज तक कांग्रेस ने इस सीट पर जीत का परचम नहीं फहराया। 1991 में गठबंधन होने पर बसपा से कांशीराम ने 144290 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी लाल सिंह वर्मा को पराजित किया था। यहां बसपा की पहली और अंतिम जीत रही।
mulayam singh yadav and etawah lok sabha constituency
अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यावद (फाइल फोटो)
1996 में यहां मुलायम राज का पूरी तरह जन्म हो चुका था। 1996 में सपा के रामसिंह शाक्य ने 182015 मत पाकर भाजपा की सुखदा मिश्रा को हराया। यह जीत सपा दोबारा न दोहरा सकी। 1998 के भाजपा प्रत्याशी सुखदा मिश्रा ने 259980 मत पाकर रामसिंह शाक्य को पराजित किया।
विज्ञापन
mulayam singh yadav and etawah lok sabha constituency
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
1999 के चुनाव में सपा से रघुराज सिंह शाक्य ने 233065 मत प्राप्त किए, जबकि दूसरे स्थान पर शिवप्रसाद यादव रहे। 2004 के चुनाव में सपा से रघुराज सिंह शाक्य ने 367807 मत पाकर भाजपा की सरिता भदौरिया को हराया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed