फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'समोसा कांड' के बाद अब 'छेने से जुड़ी पुलिस की दबंगई', किस्सा सुन दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां

Sat, 24 Nov 2018 08:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Nov 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
policeman misbehaves with shopkeeper when he ask for his money
डेमो पिक
खाकी की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। यूपी के इटावा जिले में समोसा कांड की बातें अभी थम भी नहीं पाई थीं, अब फर्रुखाबाद में छेने को लेकर पुलिसवाले की दबंगई का मामला सामने आया है। जिसे भी इस घटना की जानकारी हुई वो हैरान रह गया। लोग कह रहे हैं जब जनता को महफूज रखने वाले सिपाही ही इस तरह से दबंगई करेंगे तो इंसान इंसाफ के लिए किस्से गुहार लगाएगा। जानिए होश उड़ा देने वाला छेना केस....
policeman misbehaves with shopkeeper when he ask for his money
डेमो पिक
शहर कोतवाली के मोहल्ला बिर्रा बाग निवासी पूसे लाल की कादरीगेट पर मिठाई की दुकान है। गुरुवार को इनका छोटा बेटा मनोज दुकान पर बैठा था। शाम को कादरीगेट चौकी का सिपाही दुकान पर पहुंचा। उसने एक दरोगा के नाम पर एक किलो छेने मांगे।
policeman misbehaves with shopkeeper when he ask for his money
डेमो पिक
मनोज ने कहा कि वह कुछ देर रुक जाए। ग्राहक के जाने के बाद छेना देता हूं। इस पर सिपाही का पारा चढ़ गया। वह पहले छेने देने की मांग करने लगा। मनोज ने उससे कहा, मुफ्त में छेना चाहिए तो कुछ देर रुकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
policeman misbehaves with shopkeeper when he ask for his money
डेमो पिक
इससे बौखलाए सिपाही ने दुकानदार से गाली गलौज कर छेने का डिब्बा समेत अन्य मिठाइयां फेंक दीं। वह इलाके में दुकान न चला पाने की धमकी देकर चला गया। मनोज ने बताया कि वह मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करेगा।
विज्ञापन
policeman misbehaves with shopkeeper when he ask for his money
डेमो पिक
चौकी इंचार्ज यशपाल गौतम ने बताया कि मैंने छेने नहीं मंगवाए थे। न ही किसी को भेजा था। मामले की जानकारी भी नहीं है। वहीं सीओ सिटी रामलखन सरोज ने बताया कि सिपाही को वेतन मिलता है। वह छेने क्यों लेने जाएगा।


इटावा में समोसे को लेकर पुलिसवाले का उपद्रव (पढ़ने के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें...

खाकी है...फ्री में समोसा खाती है!, पैसा मांगने पर हलवाई को मिली हवालात
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed