सब्सक्राइब करें

Hardoi Accident: चार सवारियों की क्षमता वाले ऑटो में 14 लोग थे सवार, स्टेट हाईवे पर फर्राटा भर रहा था वाहन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Nov 2024 11:53 PM IST
सार

Hardoi News: बिल्हौर-कटरा स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि अचानक डीसीएम के सामने आने से टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया है।

विज्ञापन
road accident in Hardoi, 11 people died, four people injured
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के लिए डीसीएम चालक ने तेज ब्रेक लगाई। इस कारण डीसीएम पूरी सड़क पर बेड़ा हो गया। इस वजह से सवारियों से भरे ऑटो के चालक ने भी अचानक ब्रेक लगाई। इससे ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। एक बाइक सवार भी घायल हुआ है।

 
बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर बुधवार को जो ऑटो हादसे का शिकार हुआ, उसकी क्षमता सिर्फ चार सवारी बैठाने की है। बावजूद इसके इस सीएनजी ऑटो में 14 लोग सवार थे। 14 सवारियां लेकर ऑटो राज्य राजमार्ग पर फर्राटा भर रहा था और यातायात माह के बावजूद भी किसी जिम्मेदार की निगाह इस पर नहीं पड़ी। खास बात यह है कि जहां से ऑटो सवारी भरते हैं, वह जगह थाने से बमुश्किल 500 मीटर दूर है और जहां जाते हैं वहां से भी कोतवाली 300 मीटर दूर है।
Trending Videos
road accident in Hardoi, 11 people died, four people injured
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला
रोशनपुर गांव के पास जो ऑटो हादसे का शिकार हुआ, उसमें 14 सवारियां थीं। इनमें से 11 की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। पुलिस के मुताबिक अभी ऑटो चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में अगर चालक को भी जोड़ लें तो ऑटो में 15 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
road accident in Hardoi, 11 people died, four people injured
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला
बड़ा सवाल यह है कि एसपी नीरज जादौन की सख्त नसीहत के बाद भी माधौगंज थाना क्षेत्र और बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में क्षमता से अधिक सवारी लेकर वाहन किसकी शह पर फर्राटा भर रहे हैं। सीएनजी ऑटो का एक बार ज्यादा सवारी ढोने में चालान भी हो चुका है, लेकिन फिर भी ओवरलोडिंग का सिलसिला रुका नहीं।
road accident in Hardoi, 11 people died, four people injured
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला
माधौगंज थाने से बमुश्किल 500 मीटर दूर चौराहे से सवारियां ढोने का काम सीएनजी ऑटो करते हैं तो बिलग्राम में कोतवाली से लगभग 300 मीटर दूर यह सीएनजी वाहन सवारी उतारने और बैठाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
road accident in Hardoi, 11 people died, four people injured
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने इसको लेकर किए गए सवाल के जवाब में साफ कहा कि जिम्मेदारी सबकी तय होगी। अभी प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। शवों का पोस्टमार्टम कराना और परिजनों को ढांढस बंधाना है, गलती जिसकी भी होगी वह परिणाम भी भोगेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed