{"_id":"586906334f1c1bd606eec65d","slug":"samajwadi-party-new-party-president-naresh-uttam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पढ़िए काैन हैं नरेश उत्तम, क्याें इन्हें बनाया गया सपा का प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए काैन हैं नरेश उत्तम, क्याें इन्हें बनाया गया सपा का प्रदेश अध्यक्ष
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
Updated Fri, 06 Jan 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
रामगाेपाल द्वारा बुलाए गए राष्ट्रीय अधिवेशन काे संबाेधित करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व नरेश उत्तम।
- फोटो : amar ujala
साल के अाखिरी दिन समाजवादी कुनबे में मचा सियासी घमासान जाे थमता नजर अा रहा था वह नए साल के उजाले के साथ नया भूचाल लेकर अा गया। प्राे.राम गाेपाल द्वारा लखनऊ में बुलाई गई राष्ट्रीय अधिवेश में कई दांव खेले गए। मुलायम सिंह यादव काे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश काे पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया। शिवपाल काे भी प्रदेश अध्यक्ष पद से नीचे उतार अमर सिंह काे पार्टी से बाहर का रास्ता ही दिखा दिया गया। यह सभी एेलान ताे रामगाेपाल ने किए, लेकिन इसके बाद बारी थी बताैर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश की। उन्हाेंने सबसे पहला बम फाेड़ते हुए पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम को घाेषित कर दिया है। अागे पढ़िए अाखिर काैन हैं नरेश उत्तम अाैर क्याें उन्हें बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष...
Trending Videos
नरेश चंद्र उत्तम, सपा के प्रदेश अध्यक्ष
नरेश चंद्र उत्तम मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले हैं, लेकिन माैजूदा दाैर में उनका परिवार कानपुर के नाैबस्ता में रहता हैं। वह पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकाेष्ठ की 33 सदस्यीय कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा परिषद के सदस्य भी हैंं। 51 वर्षी का जन्म स्थान बिंदकी में है अाैर उनके पास एमए, एलएलबी की डिग्री है। खास बात यह है कि वह पार्टी के संस्थापक मंडली के सदस्य भी हैं। नरेश नेता जी यानी मुलायम सिंह यादव के भी बेहद करीबी हैं। एेसे में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना लाेगाें काे अाैर भी हैरत में डाल रहा है। अागे पढ़िए अाखिर क्याें उन्हें बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष...
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव व नरेश उत्तम
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा नरेश उत्तम काे सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना बेहद हैरतअंगेज नहीं है। दरअसल अखिलेश विधानसभा चुनाव 2017 काे देखते हुए शुरू से ही बेहद साफ-सुथरा दिखना चाहते हैं। इसमें नरेश उत्तम बेहद फिट नजर अा रहे थे। उनपर काेई मुकदमा नहीं दर्ज है अाैर वह बेहद ही ईमानदार छवि के नेता माने जाते हैं। नरेश की पकड़ कुर्मी बेल्ट पर काफी अच्छी मानी जाती है। अागे पढ़िए अध्यक्ष बनने के बाद क्या बाेले नरेश...
नरेश उत्तम
नरेश उत्तम ने प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके अावास पर जाकर मुलाकात की। उन्हाेंंने इसके बाद मीडिया से बातचीत में पार्टी के हित के लिए कार्य करने की बात कही। बाेले, अागामी चुनाव में सपा फिर से बहुमत के साथ वापस अा रही है। उन्हाेंने अखिलेश यादव का शुक्रिया भी अदा किया।
