{"_id":"6337d0093d61bd0c4575ce0a","slug":"saurabh-murder-case-boyfriend-rakesh-had-killed-saurabh-along-with-girl-father-and-son-police-arrested-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौरभ हत्याकांड: 3 माह पहले राकेश की प्रेमिका संग अंतरंग मिला था नाबालिग, प्रेमी का देखकर खौल गया था खून और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ हत्याकांड: 3 माह पहले राकेश की प्रेमिका संग अंतरंग मिला था नाबालिग, प्रेमी का देखकर खौल गया था खून और...
Sat, 01 Oct 2022 12:49 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
Saurabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के ग्वालटोली के कटरी स्थित रामपुर लुधवाखेड़ा गांव में पिता-पुत्र ने अपनी इज्जत बचाने के लिए बेटी के प्रेमी की हत्या की थी। हत्या का सूत्रधार गांव का ही राकेश निकला, इसका भी उसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने गुरुवार देर रात राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने हत्या में शामिल होने की बात कबूली है। वहीं, लड़की का भाई अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। गंगा बैराज स्थित नत्थापुरवा गांव के ऊदन निषाद को शक था कि पड़ोसी गांव रामपुर लुधवाखेड़ा के किसान बबलू निषाद के 14 वर्षीय बेटे सौरभ से उनकी बेटी का प्रेम प्रसंग है। सौरभ मंगलवार रात गांव के राकेश, सनी और कौशल के साथ उन्नाव परियर में एक मुंडन संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहा था। रास्ते में ऊदन और उसके बेटे सोनू ने उसे पकड़ कर हत्या कर दिया।
Saurabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
ग्वालटोली पुलिस ने गुरुवार देर रात जब ऊदन को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बेटे सोनू के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की बात कबूली।
Saurabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी कर्नलगंज अमरनाथ यादव ने बताया कि सौरभ की हत्या में राकेश भी शामिल था उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh murder case
- फोटो : अमर उजाला
तीन माह से रच रहा था साजिश
राकेश, ऊदन की मौसी के जेठ का बेटा है। उसका ऊदन की बेटी से प्रेम प्रसंग था। वहीं, पिछले कुछ महीनों से उसका झुकाव सौरभ की तरफ हो गया था। तीन माह पहले उसने सौरभ को ऊदन की बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
राकेश, ऊदन की मौसी के जेठ का बेटा है। उसका ऊदन की बेटी से प्रेम प्रसंग था। वहीं, पिछले कुछ महीनों से उसका झुकाव सौरभ की तरफ हो गया था। तीन माह पहले उसने सौरभ को ऊदन की बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
विज्ञापन
किशोर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से राकेश, सौरभ को रास्ते से हटाना चाहता था। वहीं, ऊदन ने भी बेटी को उससे बात करते हुए देख भी लिया था। इसी का फायदा उठाकर राकेश ने ऊदन के घर जाकर कहा कि उनकी बेटी को सौरभ बुला रहा है। इसी गुस्से में आकर ऊदन और उसके बेटे सोनू ने मिलकर सौरभ की हत्या कर दी।