{"_id":"62a02f74d12fff22db5a8ae9","slug":"security-cover-bullet-proof-jacket-made-in-oef-ak-47-bullets-are-also-ineffective-lightest-jacket-ever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कवच: ओईएफ में बनी बुलेट प्रूफ जैकेट, एके-47 की गोलियों भी हैं बेअसर, अब तक की सबसे हल्की जैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा कवच: ओईएफ में बनी बुलेट प्रूफ जैकेट, एके-47 की गोलियों भी हैं बेअसर, अब तक की सबसे हल्की जैकेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:42 AM IST
सार
आयुध उपस्कर निर्माणी, ओईएफ ने अब तक की सबसे हल्की जैकेट बनाई हे, जो 50 मीटर दूर से चली गोली झेलने में भी सक्षम है। निर्माणी के सभागार में हुए समारोह में 164 जैकेट असम पुलिस को जैकेट सौंपी गई है।
विज्ञापन
1 of 6
असम पुलिस को जैकेट सौंपते ओईएफ के अपर महाप्रबंधक वीके चौधरी और अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड की इकाई आयुध उपस्कर निर्माणी (ओईएफ), कानपुर में तैयार की गई बुलेट प्रूफ जैकेट (भाभा कवच) की पहली खेप असम पुलिस को सौंप दी गई। इस जैकेट पर एके-47 से 50 मीटर की दूरी से मारी गईं गोलियों भी असर नहीं करेंगी। नाइन एमएम पिस्टल से 10 मीटर की दूरी से चली गोली भी इसे भेद नहीं पाएगी। भाभा कवच देश में तैयार अब तक की सबसे हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट है।
निर्माणी के अस्थायी कार्यभार अधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि असम पुलिस ने 164 जैकेटों का आर्डर दिया था। बिहार पुलिस ने भी 20 जैकेटों का आर्डर दिया है। भाभा कवच को ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड और मिदानी द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर (बार्क) ने इसके लिए कार्बन नैनो ट्यूब टेक्नोलॉजी दी। यह जैकेट भारतीय मानक ब्यूरो लेवल पांच को तो पूरा करती ही है।
साथ ही जवानों को 360 डिग्री पर सुरक्षा देगी। इससे गर्दन और कंधे तक का बचाव किया जा सकेगा। सिर्फ 9.3 किलोग्राम की यह जैकेट अब तक की सबसे हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट है। जैकेट में दो मैगजीन के साथ-साथ दो ग्रेनेड पॉकेट भी हैं। इसे धोया जा सकता है और कम से कम पांच साल इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जैकेट खरीद के लिए देश भर में राज्यों के डीजीपी को पत्र भेजे गए हैं।
Trending Videos
2 of 6
फूलबाग स्थित ओईएफ में तैयार की गई बुलेट प्रूफ जैकेट
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी के उच्च अफसरों से भी पत्राचार किया गया है। मंगलवार को हुए निर्माणी के सभागार में हुए समारोह में उन्होंने असम पुलिस के एसआई राम प्रसाद को जैकेट सौंपी। इस दौरान अपर महाप्रबंधक एमसी बालासुब्रमण्यम, उप महाप्रबंधक अनुराग यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
टकराने के बाद टूट जाएगी गोली की नोजल
जैकेट में कॉर्बन नैनो ट्यूब तकनीक का उपयोग किया गया है। आर्मर में बोरान कार्बाइड सेरेमिक प्लेट लगी है। इस वजह से ही बुलेट प्रूफ जैकेट से टकराकर गोली की नोजल टूट जाएगी। एके-47 के छह-छह शॉट सामने व पीछे से, तीन-तीन शॉट साइड से रोकने में सक्षम है। हालांकि दो हिट्स के बीच कम से कम 51 मिलीमीटर की दूरी होनी चाहिए।
4 of 6
ओईएफ कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
आएगी मोदी जैकेट, सिविलियन भी ले सकेंगे
पिस्टल, रिवाल्वर की गोलियों से वीआईपी और सिविलियन को बचाने के लिए मोदी जैकेट बनाने का काम शुरू हो गया है। इसकी डिजाइन के लिए एनआईएफटी के साथ करार किया गया है। निफ्ट के साथ मिलकर एडवेंचर लाइट वेट जैकेट, टेंट आदि की डिजाइन पर भी काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
माइनस 50 डिग्री तापमान में आसानी से सो सकेंगे जवान
अपर महाप्रबंधक ने बताया कि सियाचिन, लद्दाख जैसे क्षेत्रों के लिए स्लीपिंग बैग बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में तापमान माइनस 50 डिग्री तक चला जाता है। एयरफोर्स को इस तरह के 1800 बैग दिए जा चुके हैं। ऐसे ही इलाकों के लिए खास बूट भी तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही विशेष कैपिंग टेंट बनाए जा रहे हैं। इसमें खास अंगीठी भी होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।