सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Tax Raid: समाजवादी इत्र कारोबारी के यहां रेड से सपा काे झटका, आखिर कन्नौज हर पार्टी के लिए जरूरी क्यों है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Jan 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
Tax Raid: SPs big blow from the raid at Pumpi Jain
Tax raid: पीयूष जैन की आड़ में अखिलेश के खजांची पर निशाना - फोटो : amar ujala
काली कमाई के कुबेर पीयूष जैन के ठिकानों पर छापे के बाद चर्चा में आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खजांची के रूप में पहचान रखने वाले एमएलसी पंपी जैन (पुष्पराज जैन) आखिरकार घेरे में आ ही गए। कहा जा रहा है कि पंपी को निशाने पर लेकर भाजपा सरकार सपा को काली कमाई वाली पार्टी साबित करने की रणनीति पर काम कर रही है। इस कार्रवाई से विधानसभा चुनाव में विपक्ष का गणित गड़बड़ा सकता है। शुक्रवार को आयकर की टीम एक तरफ कन्नौज में पुष्पराज जैन के ठिकानों पर जांच पड़ताल कर रही थी तो दूसरी तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पूर्व नियोजित प्रेसवार्ता में योगी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे। कहा जा रहा है कि पंपी जैन के यहां छापों से सपा को बड़ा झटका लगा है।
Trending Videos
Tax Raid: SPs big blow from the raid at Pumpi Jain
Kannauj IT Raid - फोटो : अमर उजाला
पंपी का कारोबार कानपुर-कन्नौज से लेकर दिल्ली, मुंबई सहित विदेश में भी फैला है। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश सरकार में पंपी अपने कारोबार को ऊंचाइयों पर ले गए। इसीलिए सपा प्रमुख इस कार्रवाई के खिलाफ योगी सरकार पर हमलावर हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tax Raid: SPs big blow from the raid at Pumpi Jain
Kannauj IT Raid - फोटो : अमर उजाला
चर्चा यह भी है कि छापे की इस कार्रवाई से भाजपा कन्नौज सदर विधानसभा सीट को भी सपा से छीनना चाहती है। 28 दिसंबर को शहर में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीयूष जैन को सपा से जुड़ा बताकर अखिलेश यादव की जमकर खिंचाई की थी। 

 
Tax Raid: SPs big blow from the raid at Pumpi Jain
Kannauj IT Raid - फोटो : अमर उजाला
पीयूष से पहले पंपी पर होनी थी कार्रवाई
पिछले दिनों इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर हुई बड़ी कार्रवाई दरअसल पंपी जैन के यहां होने वाली थी। हालांकि, डीजीजीआई के हाथ पीयूष के रूप में बड़ी मछली हाथ लग गई।

 
विज्ञापन
Tax Raid: SPs big blow from the raid at Pumpi Jain
Kannauj IT Raid - फोटो : अमर उजाला
सरकारी मशीनरी पीयूष की काली कमाई में इस तरह उलझी की पंपी के बार-बार इस कार्रवाई पर सवाल उठाने के बाद भी उधर ध्यान नहीं दे पाई। टीम आखिरी समय तक पीयूष जैन से पंपी जैन का कनेक्शन साबित करना चाहती थी, जो अभी तक नहीं कर पाई। यही वजह है कि अब सीधे पंपी की घेरेबंदी करदी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed