यूपी कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में सोमवार को सुबह से ही आसमान में बदली छाई रही। मौसम खुशगवार होने से लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार बांदा, कन्नौज, इटावा, महोबा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, घाटमपुर, चित्रकूट, उन्नाव में तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने व बारिश होने की संभावना है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सुबह से ही उत्तर पूर्वी हवाएं चलती रहीं। वर्षा 0.3 मिली मीटर आंकी गयी। हवाओं की गति 9.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंकी गई। अब तीन दिन 31 जुलाई तक फिर से बारिश की संभावना है।
इसके पहले 28 तक मानसूनी बारिश के आसार जताए गए थे। हवाओं की दिशा बदलने से फिर से कानपुर समेत आसपास के शहरों में बारिश होने की संभावना बनी है।