सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kanpur Weather Update: सीजन की सबसे गर्म रही बुधवार की सुबह, नमी 34 प्रतिशत तो पारा 32 डिग्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 22 Apr 2026 09:48 PM IST
सार

Kanpur Weather Update: 24 घंटे में फिर तापमान एक डिग्री चढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री पहुंचा। 

विज्ञापन
Weather Update: Wednesday Morning Proves to be Hottest of the Season; Humidity at 34% and Mercury at 32°C
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
इस सीजन की सबसे गर्म सुबह बुधवार की रही। सुबह जिस समय सबसे अधिक नमी रहती है उस समय सिर्फ 34 फीसदी ही नमी रही। सुबह की नमी का यह प्रतिशत इस सीजन का अब तक सबसे कम है। इसके साथ तापमान सुबह आठ बजे 32 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा दोपहर की नमी का प्रतिशत 19 रहा। यही प्रतिशत शाम पांच बजे तक बना रहा।

दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक नमी बिल्कुल ही नहीं बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होती रहेगी। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर ढाई बजे तापमान 40.9 डिग्री पर पहुंच गया।
Trending Videos
Weather Update: Wednesday Morning Proves to be Hottest of the Season; Humidity at 34% and Mercury at 32°C
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि साढ़े छह घंटे के अंदर तापमान में 8.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। तापमान बढ़ने के साथ नमी का प्रतिशत गिरने से सुबह तपिश बहुत अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update: Wednesday Morning Proves to be Hottest of the Season; Humidity at 34% and Mercury at 32°C
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
वेधशाला में रात का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिमी हवाएं औसत छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। चकेरी के एयरफोर्स केंद्र पर बुधवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया।
Weather Update: Wednesday Morning Proves to be Hottest of the Season; Humidity at 34% and Mercury at 32°C
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
यहां रात का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को भी तापमान बढ़ने के आसार हैं। अभी किसी मौसम प्रणाली का असर कानपुर परिक्षेत्र में नहीं आएगा।
विज्ञापन
Weather Update: Wednesday Morning Proves to be Hottest of the Season; Humidity at 34% and Mercury at 32°C
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल के आखिरी सप्ताह में नई मौसमी गतिविधियां शुरू होने का अनुमान है। इसका प्रभाव परिक्षेत्र पर आने पर कुछ राहत मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed