{"_id":"6a0c1562e44b93f8b00bf0e1","slug":"lakhimpur-kheri-road-accident-the-lives-of-10-people-cut-short-midway-2026-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर हादसा: बीच रास्ते में ही थम गई 10 लोगों की जिंदगी, किसी ने बेटा खोया तो किसी ने मां और पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर हादसा: बीच रास्ते में ही थम गई 10 लोगों की जिंदगी, किसी ने बेटा खोया तो किसी ने मां और पिता
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 19 May 2026 01:59 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में सोमवार को हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। हादसे में किसी ने बेटा खोया तो किसी ने मां व पिता। ये हादसा इन परिवारों को जिंदगीभर का दर्द दे गया।
विज्ञापन
1 of 9
लखीमपुर खीरी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। हादसे में जान गंवाने वाले 10 लोगों में अधिकांश अपने घर लौट रहे थे। कोई मजदूरी करके आ रहा था तो कोई रोज की तरह अपने दूसरे काम से जा रहा था। किसी परिवार ने बेटा खोया तो किसी ने मां तो किसी ने पिता। जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमॉर्टम हाउस पर अपनों के खून से सने शव देख चीख-पुकार मची रही।
2 of 9
पप्पू का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
सुबह 6:30 बजे भाई से हुई बात
हादसे में जान गंवाने वाले बहराइच जिले के थाना खैरीघाट क्षेत्र के गांव देवदत्तपुर निवासी पप्पू पानीपत में मजदूरी करते थे। छुट्टी मिलने पर वह घर लौट रहे थे। लखीमपुर तक बस से आने के बाद वह मैजिक में बैठकर गांव जा रहे थे। भाई अंकुर ने बताया कि सुबह 6:30 बजे पप्पू ने फोन कर मैजिक में बैठने की जानकारी दी थी। करीब एक घंटे बाद हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अंकुर ने बताया कि पप्पू तीन भाइयों में मंझले थे। छोटा भाई कुलदीप है। पिता दूलन डेयरी पर काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर पर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचीं मां मुन्नी शव देखकर बेसुध हो गईं।
Trending Videos
3 of 9
गायत्री का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
रोज की तरह स्कूल जा रही थीं गायत्री
हादसे में जान गंवाने वाली सीतापुर निवासी गायत्री गुप्ता बहराइच के प्राथमिक विद्यालय रायबोझा में शिक्षिका थीं। पति रमेश चंद्र ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार को भी स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गईं। गायत्री के बेटे देवेंद्र गुप्ता और बेटी कृतिका गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
हादसे में क्षतिग्रस्त मैजिक गाड़ी
- फोटो : संवाद
इंजीनियर की मौत से टूट गए परिवार के सपने
जयवीर ने एमटेक की पढ़ाई की थी और मुंबई की एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे। वह छुट्टी लेकर मुंबई से दिल्ली ट्रेन से पहुंचे और वहां से बस से लखीमपुर आए थे। सोमवार सुबह घर पहुंचने की जल्दी में वह मैजिक में सवार हो गए, लेकिन रास्ते में हादसे में उनकी मौत हो गई। जयवीर की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार उनके विवाह को लेकर सपने देख रहा था। वह घर के बड़े बेटे थे। चाचा जितेंद्र ने बताया कि छोटा भाई प्रकाश है। पिता पेशकार सिंह व मां अनीता सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
5 of 9
अस्पताल में राजेश गोयल के रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बहन के घर से लौटते समय गई जान
मृतक राजेश गोयल तेल और शक्कर की आढ़त का कारोबार करते थे। वह रविवार को लखीमपुर शहर की भटनागर कॉलोनी में अपनी बहन के घर आए थे। सोमवार सुबह बहराइच के मिहींपुरवा स्थित घर लौटते समय हादसे में उनकी मौत हो गई। उनकी बेटी पारुल बीटेक की छात्रा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।