{"_id":"669745a469d7cf835a065e57","slug":"hathras-stampede-case-fewer-followers-arrived-for-satsang-at-sakar-vishwa-hari-ashram-2024-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घट गई भोले बाबा की लोकप्रियता!: सत्संग के विशेष दिन बेहद कम दिखे अनुयायी... आश्रम पर पुलिस का पहरा भी घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट गई भोले बाबा की लोकप्रियता!: सत्संग के विशेष दिन बेहद कम दिखे अनुयायी... आश्रम पर पुलिस का पहरा भी घटा
Wed, 17 Jul 2024 12:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:23 PM IST
विज्ञापन
Hathras Stampede case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के बिछवां कस्बा स्थित साकार विश्व हरि के आश्रम में मंगलवार को सत्संग के विशेष दिन अनुयायियों की बेहद कम संख्या दिखाई दी। सभी को पुलिस ने बैरियर पर ही रोकने के बाद वापस लौटा दिया। वहीं आश्रम में पुलिसकर्मियों की संख्या में भी कम नजर आई।
Hathras Stampede case
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन इस मंगलवार को आश्रम में आने वाले अनुयायियों की संख्या बेहद कम रही। जो भी अनुयायी वहां आता। पुलिस उसे बैरियर से वापस लौटा देती। पहले जहां हजारों की संख्या में अनुयायी साकार हरि के आश्रम में पहुंचते थे। लेकिन इस बार अनुयायियों की संख्या शाम तक 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी।
Hathras Stampede case
- फोटो : अमर उजाला
अनुयायियों की कम संख्या को देख पुलिस ने राहत की सांस ली। कुछ अनुयायियों ने वापस जाने से पहले जहां जगह मिली वहीं पर दंडवत होकर साकार हरि के जयकारे लगाए। मंगलवार को आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की संख्या भी कम नजर आई। बैरियर की सुरक्षा कमान क्यूआरटी की टीम ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Stampede case
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी कार्य में बाधा व लोकसेवकों को चोट पहुंचाने की धाराएं बढ़ाईं
सिकंदराराऊ सत्संग हादसे में गिरफ्तार 11 आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों को चोट पहुंचाने व समाज में भय व्याप्त करने की धाराओं की मुकदमे में बढ़ोतरी की है।
सिकंदराराऊ सत्संग हादसे में गिरफ्तार 11 आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों को चोट पहुंचाने व समाज में भय व्याप्त करने की धाराओं की मुकदमे में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
Hathras Stampede case
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर सहित 11 आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने इस मामले में 29 जुलाई की तिथि नियत की है।