फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder: मेरठ के दंपती ने खोले रिजॉर्ट के 'डर्टी सीक्रेट', बोले- सिक्योरिटी गार्ड ने किया था आगाह

Tue, 27 Sep 2022 02:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Sep 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
Ankita Murder: Meerut couple opened dirty secret Rishikesh resort, Pulkit Arya murder girl
अंकिता मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश का वनंत्रा रिजॉर्ट अय्याशी और जिस्मफरोशी का अड्डा बन चुका था। यहां  स्पेशल सर्विस के नाम पर गलत कार्यों को अंजाम दिया जाता था। यहां काम करने वाली अंकिता भंडारी पर जब स्पेशल सर्विस के लिए दबाव बनाया गया तो उसने मना कर दिया। अंकिता की ना ने उसे गलत रास्ते पर जाने से तो बचा लिया लेकिन संचालकों के घिनौने इरादों ने उसे दर्दनाक मौत दे दी। अंकिता की मौत के बाद रिजॉर्ट में काम कर चुके मेरठ के एक दंपती ने रिजॉर्ट के सारे डर्टी सीक्रेट्स से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि कैसे स्पेशल सर्विस के नाम पर यहां जिस्मफरोशी और नशे का कारोबार चलता था। यहां बाहर से लड़कियों को बुलाया जाता था जिनकी रिजॉर्ट के रजिस्टर में एंट्री तक नहीं की जाती थी। 






यही नहीं मेरठ के दंपती ने रिजॉर्ट के संचालक पुलकित आर्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह रिजॉर्ट में काम करने वाली लड़कियों को बुरी नजर से देखता था। कर्मचारियों के साथ मारपीट करता था। आगे पढ़ें कैसे पुलकित आर्य के काले कारनामों के बारे में रिजॉर्ट के सिक्योरिटी गार्ड ने दंपती को इशारा किया था।

Ankita Murder: Meerut couple opened dirty secret Rishikesh resort, Pulkit Arya murder girl
अंकिता मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

पुलकित की करतूतों की कहानी, मेरठ की बहू की जुबानी
उत्तराखंड में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को खौफनाक तरीके से अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य की करतूतों की कहानी मेरठ की बहू ने भी बयां की है। सिविल लाइंस क्षेत्र रहने वाली पूर्व कर्मचारी ईशिता ने बताया कि वह पूर्व मंत्री के रिजॉर्ट में ढाई महीने मैनेजर रहीं हैं। उनके पति भी रिजॉर्ट में काम करते थे। उन्हें भी कई बार परेशान किया गया। वह अपने पति को लेकर वहां से खुद को बचाकर लौटीं।  
 

Ankita Murder: Meerut couple opened dirty secret Rishikesh resort, Pulkit Arya murder girl
अंकिता मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

खास ग्राहकों की डिमांड पर स्पेशल सर्विस के लिए बुलाई जाती थीं लड़कियां
ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में नशे का कारोबार तो चलता ही था। साथ ही जिस्मफरोशी भी होती थी। यहां आने वाले ग्राहक स्पेशल सर्विस की डिमांड करते थे। इनकी डिमांड पर लड़कियों को गेस्ट के कमरे में भेजा जाता था। यही नहीं इन खास ग्राहकों की भी रजिस्टर में एंट्री नहीं होती थी।

बताया कि रिजॉर्ट में जिन लड़कियों को स्पेशल सर्विस के लिए बुलाया जाता था, उनकी रजिस्टर में एंट्री नहीं की जाती थी। पुलकित आर्य और मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता इन लड़कियों की रजिस्टर में एंट्री करने से मना कर देते थे। कई बार पुलकित ने उन्हें भी खाना लेकर अपने कमरे में बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder: Meerut couple opened dirty secret Rishikesh resort, Pulkit Arya murder girl
मेरठ के दंपती - फोटो : अमर उजाला
लड़कियों के लिए रिजॉर्ट में बनाया था अलग कमरा
ईश्तिा ने बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियों के लिए अलग से कमरा बनाया हुआ था। रिजॉर्ट का संचालक पुलकित आर्य महिला कर्मचारियों पर बुरी नियत रखता था। ईश्तिा ने बताया कि पुलकित उनसे बार-बार पति को छोड़ देने के लिए कहता था। 

देखें ये वीडियो:  Ankita Bhandari Murder: मेरठ की बहू ने उजागर किए कई कारनामे, रिजॉर्ट में लड़कियों से होती थी दरिंदगी
विज्ञापन
Ankita Murder: Meerut couple opened dirty secret Rishikesh resort, Pulkit Arya murder girl
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला
ग्राहकों की शराब चुरा लेता था पुलकित
महिला ने बताया कि रिजॉर्ट में अक्सर पुलकित आर्य शराब पीकर आता था। अंकित व सौरभ रिजॉर्ट में अय्याशी का अड्डा चलाते थे। पूर्व मंत्री रिजॉर्ट में आते थे तो पुलकित छिप जाता था।  रिजॉर्ट में आने वाले ग्राहकों की पुलकित शराब तक चोरी कर लेता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed