{"_id":"5bc1bba6bdec22697f67f4cf","slug":"attack-on-muzaffarnagar-and-bijnor-police-and-injured-many-policemen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या वाकई यूपी में पुलिस वाले सुरक्षित नहीं? सबूत के लिए देखें ये 9 तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या वाकई यूपी में पुलिस वाले सुरक्षित नहीं? सबूत के लिए देखें ये 9 तस्वीरें
Sat, 13 Oct 2018 03:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 13 Oct 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में पुलिस वाले कितने सुरक्षित है, इस बात का अंदाजा आप इसी खबर से लगा सकते हैं। जैसे कि पहले गुरुवार को मुजफ्फरनगर में सीओ समेत कई अधिकारियों पर लोगों ने हमला बोल दिया। यही नहीं बल्कि सीओ और इंस्पेक्टर की गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की गई थी। इसके बाद फिर शुक्रवार को बिजनौर में भी पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया। सिलसिला यही नहीं रुका फिर से मुजफ्फरनगर में देर रात पुलिस पर हमला बोल दिया गया। इन तीनों घटनाओं में इंस्पेक्टर समेत दर्जनों पुलिस वाले घायल हुए है। आगे देखिए कुछ तस्वीरें:-
2 of 9
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में दो समुदाय के बीच हुए विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। यही नहीं बल्कि पुलिस अधिकारियों ने इसका विरोध किया तो ग्रामीणों ने लाठियों से पुलिस का सामने किया। फोटो में देख लग रहा है, जैसा कि ग्रामीणों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है।
3 of 9
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यहां मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है। जहां गांव इलाहबास में धार्मिक स्थलों को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। पुलिस के एक धार्मिकस्थल को गिराने के प्रयास की सूचना फैलने पर लोग भड़क गए। पुलिस के खदेड़ने पर महिलाओं सहित कई लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। कई पुलिस कर्मियों को मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन
5 of 9
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं भाजपा नगीना लोकसभा सांसद डॉ. यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे। उसके बाद दोनों पक्षों में यथास्थिति का फैसला होने पर विवाद का निपटारा कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।