फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर: बेटी की हत्या से सदमे में 'मां', परिजनों के नहीं थम रहे आंसू, देखें तस्वीरें

Fri, 12 Oct 2018 04:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Fri, 12 Oct 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Murder of dalit girl in shamli and see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दलित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बेटी की हत्या से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। यही नहीं बल्कि कल तो बेटी की लाश देख मां सदमे में आई गई थीं। वहीं परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। आगे देखिए कुछ तस्वीरें:-

Murder of dalit girl in shamli and see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव लांक में दलित परिवार की छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बाद में शव को कमरे में पंखे के कुंदे से लटका दिया। वारदात को गांव के ही तीन युवकों ने अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

Murder of dalit girl in shamli and see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यह सनसनीखेज वारदात बुधवार रात हुई। कक्षा 10 की छात्रा (17) के माता पिता एक रिश्तेदारी में पानीपत (हरियाणा) गए थे। जबकि घर पर उसकी तीन बहनें, दो भाई और दादा थे। रात करीब 11.30 बजे गांव का ही सनोज पुत्र सतपाल, जयबीर पुत्र मोहर सिंह और सोनू पुत्र बिजेंद्र छात्रा के घर में घुस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of dalit girl in shamli and see photos
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद छात्रा को जबरन उठाकर ले गए और दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को आत्महत्या दर्शाने के लिए आरोपियों ने चालाकी दिखाई और छात्रा का शव उसके घेर में छत के पंखे के कुंदे से लटका दिया। जब छात्रा को अगवा करके ले जाया गया, तो छात्रा की छोटी बहन ने आरोपियों को देख लिया था। इसके बाद उसने अपने दादा को घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन
Murder of dalit girl in shamli and see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वहीं, गुरुवार सुबह छात्रा के माता पिता भी गांव लौट आए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दलित छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की सूचना से पुलिस में अफरातफरी मच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed