सब्सक्राइब करें

शूटर दादी की बायोपिक की शूटिंग देखने पहुंचे ये मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर, सामने आई ताजा तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Feb 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, Shooter dadi's biopic Saand ki Aaknh shooting is underway, and Anurag Kashyap arrives
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

देश नहीं दुनिया में नाम कमाने वाली शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर की बायोपिक 'सांड़ की आंख' की शूटिंग इन दिनों यूपी के बागपत जिले में चल रही है। वहीं मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप भी जौहड़ी गांव पहुंचे और उन्होंने फिल्म सांड़ की आंख की लोकेशन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग देखी और टीम को आवश्यक निर्देश दिए। शूटर दादियों के अलावा वह गांव के लोगों से भी मिलें। दिलचस्प बात है कि उन्होंने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाई और कलाकारों से बातचीत की।

Baghpat, Shooter dadi's biopic Saand ki Aaknh shooting is underway, and Anurag Kashyap arrives
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मंगलवार देर शाम गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी कामयाब फिल्म बना चुके अनुराग कश्यप जौहड़ी गांव पहुंच गए। मेरठ रोड स्थित बारू सिंह के आवास पर बनाए गए फिल्म के सेट का भ्रमण किया। निर्देशक तुषार हीरानंदानी और निधि से मुलाकात की।

Baghpat, Shooter dadi's biopic Saand ki Aaknh shooting is underway, and Anurag Kashyap arrives
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यहां पर फिल्म को लेकर लोगों ने उत्साह दिखाया। कश्यप ने लोगों से बातचीत की। इस बीच वह प्रशंसकों और कलाकारों से घिर गए। पूर्व प्रधान बबलू तोमर, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सीमा तोमर, शेफाली तोमर, शूटर दादी प्रकाशो तोमर के बेटे रामवीर तोमर, पोते सचिन तोमर ने अनुराग कश्यप का अभिनंदन किया। गांव में उत्साह का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat, Shooter dadi's biopic Saand ki Aaknh shooting is underway, and Anurag Kashyap arrives
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

तापसी ने घी खाया और बोली वाह क्या बात है 
अभिनेत्री तापसी मंगलवार सुबह शूटर दादी चंद्रो तोमर के आवास पर पहुंची। अभिनेत्री ने यहां मक्खन खाया और इसकी प्रशंसा की। दादी के जीवन के विषय में बातचीत की।

विज्ञापन
Baghpat, Shooter dadi's biopic Saand ki Aaknh shooting is underway, and Anurag Kashyap arrives
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शूटर दादियों के घरों में जमावड़ा 
शूटिंग के दौरान दिनभर शूटर दादी प्रकाशी तोमर के आवास पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों की यहां दिनभर आवाजाही रही। इसके अलावा मीडिया, पुलिस और ग्रामीण भी दिनभर यहां जमे रहे। शूटर दादियों से मिलने के लिए लोग पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed