फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भुवनेश्वर के चयन पर परिवार में जश्न, बधाई देने घर पहुंचे दोस्त, भुवी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड की फोटो

Tue, 16 Apr 2019 05:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Apr 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
Bhuvneshwar is selected in the Indian team, will play in the World Cup and happiness in the family
भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर - फोटो : अमर उजाला

बीसीसीआई द्वारा विश्वकप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई तो मेरठ में भी जश्न का माहौल दिखा क्योंकि मेरठ के गंगानगर निवासी स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार का भी टीम में चयन हुआ है। भुवी के चयन पर परिवार और क्रिकेट खिलाड़ियों ने खुशी का इजहार किया।

Bhuvneshwar is selected in the Indian team, will play in the World Cup and happiness in the family
Bhuvneshwar Kumar

हालांकि भुवनेश्वर को विश्वकप से पहले अपनी फॉर्म में लौटना होगा क्योंकि इस समय चल रहे आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। भुवी के कोच संजय रस्तोगी ने विश्वास जताया कि विश्वकप में वह शानदार प्रदर्शन करेगा।

Bhuvneshwar is selected in the Indian team, will play in the World Cup and happiness in the family
Bhuvneshwar Kumar

पिता किरनपाल सिंह ने कहा कि भुवनेश्वर के चयन होने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भुवी 2015 क्रिकेट विश्व कप टीम का हिस्सा थे, लेकिन वह चोटिल हो गए थे। अबकी बार भुवी विश्वकप खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद से खेल रहे हैं। पूरी टीम को बधाई देते हुए पिता ने कहा कि भारतीय टीम को भुवी से बहुत ज्यादा उम्मीदे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhuvneshwar is selected in the Indian team, will play in the World Cup and happiness in the family
bhuvneshwar kumar

फोन पर और घर आकर दी बधाई 
विश्वकप टीम में चयन होने के बाद से लोग लगातार उनको बधाई दे रहे हैं। कई लोग फोन पर बधाई दे चुके हैं तो भुवी के दोस्तों ने घर आकर मां इंद्रेश देवी व पिता किरनपाल को बधाई दी। दोस्त मनोज ठाकुर, शशांक पंडित, आशीष गिरधर, सोनू, रविंद्र आदि घर पहुंचे।

विज्ञापन
Bhuvneshwar is selected in the Indian team, will play in the World Cup and happiness in the family
Bhuvneshwar Kumar

पत्नी के साथ अपलोड की फोटो 
सोमवार को भुवी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी नूपुर के साथ फोटो अपलोड की। दोनों अच्छे मूड में नजर आए। फिलहाल भुवी आईपीएल में व्यस्त हैं। पिता ने फोन पर भुवी और नुपुर से बात की। दोनों ने खुशी व्यक्त की है। वहीं भुवी के चयन पर शहर के क्रिकेट मैदानों में खिलाड़ियों में जोश नजर आया। कोच संजय रस्तोगी भी खुश हैं। उन्होंने बताया कि भामाशाह पार्क में खेलने वाले युवा क्रिकेटरों में जोश है। एमडीसीए के सचिव सुरेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, पिच क्यूरेटर रविंद्र चौहान, कोच अतहर अली, तनकीब अख्तर, छाया कराना सहित अन्य खेल से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed