{"_id":"5ce9595dbdec22075c11795f","slug":"blast-in-a-house-at-saharanpur-and-one-woman-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अचानक ऐसे हुआ विस्फोट, दहल उठे आसपास के लोग, एक महिला की मौत, देखें ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक ऐसे हुआ विस्फोट, दहल उठे आसपास के लोग, एक महिला की मौत, देखें ये तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 May 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहारनपुर में गंगोह रोड स्थित चंद्र विहार कॉलोनी में घर में पटाखों की पैकिंग के दौरान विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ मकान की छत टूट गई तो पड़ोसियों के मकानों में भी दरारें आ गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और आसपास के लोग दहल उठे। अगली स्लाइडों में देखें तस्वीरें:-
2 of 7
विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त मकान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं हादसे में पैकिंग कर रही महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी उसकी बेटी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
3 of 7
मकान में बनते थे पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
कुतुबशेर थाना क्षेत्र में गंगोह रोड स्थित चंद्र विहार में सावित्री (55 वर्ष) अपनी बेटी सीमा (22 वर्ष) और बेटे विनोद के साथ रहती थी। सावित्री और सीमा अपने घर की दूसरी मंजिल पर पटाखे बनाने का कार्य करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि शनिवार सुबह लगभग सात बजे सावित्री और सीमा ऊपर कमरे में पटाखों की पैकिंग कर रही थीं जबकि विनोद नीचे कमरे में सो रहा था। इसी दौरान अचानक पटाखों में आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ऊपर कमरे की छत धराशाई हो गई जहां पटाखे रखे थे। नीचे की ओर उस हिस्से का लिंटर भी टूट गया। धमाकों के साथ पटाखे फूटते रहे। इससे सावित्री और सीमा बुरी तरह झुलस गईं। धमाकों की आवाज बंद होने पर लोगों ने सावित्री और सीमा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सावित्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 7
मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय, कुतुबशेर थाना पुलिस और मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।