फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से राजस्थान तक फैला था देह व्यापार का नेटवर्क, हरियाणवी डांसर ने पूछताछ में उगले कई राज

Tue, 14 Jan 2020 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jan 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
brothel racket network spread from Delhi to Rajasthan, Haryanvi dancer open many secrets
गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पैसा कमाने की चाहत और गलत शौक ने हरियाणवी डांसर को देह व्यापार की दलदल में धकेल दिया। मेरठ की रहने वाली यह डांसर हरियाणा में कई बड़े मंचों पर डांस कर चुकी थी। शुक्रवार शाम मेरठ में रोहटा रोड पर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ तो इस डांसर समेत चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। जहां हरियाणवी डांसर ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए। आगे जानें आखिर कैसे एक डांसर चला रही थी देह व्यापार का अवैध कारोबार: -

brothel racket network spread from Delhi to Rajasthan, Haryanvi dancer open many secrets
गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इन राज्यों से जुड़ा था नेटवर्क
पुलिस पूछताछ में हरियाणवी डांसर ने कई बड़े खुलासे किए। पुलिस के अनुसार डांसर के मोबाइल फोन की जांच में कई चैट और आपत्तिजनक फोटो मिलीं। डांसर ने पूछताछ में बताया कि उसका नेटवर्क मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली सहित हरियाणा और राजस्थान तक फैला था।

brothel racket network spread from Delhi to Rajasthan, Haryanvi dancer open many secrets
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दूसरे राज्यों की लड़कियों को लेकर आती थी मेरठ
डांसर ने बताया कि तीन माह से वह लगातार रोहटा रोड स्थित इस मकान में आती थी। वह हरियाणा, दिल्ली, और राजस्थान से अन्य लड़कियों को भी अपने साथ लाती थी। बड़े घराने के लोग नोएडा, मेरठ और दिल्ली में अपने घर पर भी बुलाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
brothel racket network spread from Delhi to Rajasthan, Haryanvi dancer open many secrets
गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोड वर्ड में ग्राहकों से करती थी बात
डांसर ने बताया कि वह अधिकांश कॉल व्हाट्सएप पर करती थी। वह सिर्फ कोडवर्ड में ही मैसेज लिखती और बात करती थी। उसके गिरोह से एक दर्जन से भी अधिक लड़कियां जुड़ी हैं। एएचटीयू के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि प्रशांत वालिया, ग्राहक अर्जुन निवासी खड़ौली कंकरखेड़ा और डांसर समेत दोनों महिलाओं को शनिवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
brothel racket network spread from Delhi to Rajasthan, Haryanvi dancer open many secrets
गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मासूम लड़कियों को ऐसे बनाती थी निशाना
पुलिस के अनुसार यह डांसर सेक्स रैकेट संचालक प्रशांत वालिया के मोबाइल पर अपनी और अन्य लड़कियों फोटो भेजती थी। डांसर के मोबाइल में दो से दस हजार रुपये तक ग्राहक के हिसाब से चैट पुलिस को मिली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed