फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरभंगा ब्लास्ट : पाकिस्तान की ‘हसीना’ से खुलेंगे बड़े राज, सलीम से फोन पर करती थी लंबी बात और...

Sun, 27 Jun 2021 02:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजेंद्र चौधरी, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजेंद्र चौधरी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 27 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: Haseena of Pakistan has long telling from Salim by phone and many numbers have found from mobile
आरोपी सलीम - फोटो : amar ujala

पाकिस्तान की ‘हसीना’ ने कैराना के सलीम उर्फ टुइया को अपने जाल में फंसाया। वह सलीम से फोन पर लंबी बातें करती थी। यह बात सलीम और उसके दोस्त कासिम ने पूछताछ के दौरान बताई है। दोनों के मोबाइल में ही पाकिस्तान की महिला के नंबर मिले हैं। आशंका है कि हनी ट्रैप में फंसाकर दोनों को आईएसआई तक पहुंचाया गया। लंबी पूछताछ के बाद एनआईए की टीम दोनों को अपने साथ ले गई है।



बिहार के दरभंगा ब्लास्ट के मामले में कैराना के दो युवक कासिम उर्फ कफील और सलीम उर्फ टुइया से एनआईए और एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है। दोनों युवकों का आईएसआई से कनेक्शन होना भी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सलीम पाकिस्तान की एक महिला से फोन पर बात करता था। पूछताछ में कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली हैं। बताया गया है कि सलीम के साथ कासिम भी पाकिस्तान की महिला फातिमा से फोन पर बात किया करता था। दोनों के मोबाइल की सीडीआर निकाली गई। इसमें लंबी बातें होना पाया गया। अंदेशा है कि इस महिला के जरिए दोनों युवकों का कनेक्शन आईएसआई से हुआ हो। सवाल है कि पाकिस्तान की ‘हसीना’ ने इन दोनों को हनी ट्रैप का शिकार बनाया है या फिर करोड़ों की फंडिंग करवाना मुख्य मकसद था।

Amar Ujala Exclusive Report: Haseena of Pakistan has long telling from Salim by phone and many numbers have found from mobile
आरोपी सलीम, उसका आलीशान मकान व सलीम के पिता - फोटो : amar ujala

हनी ट्रैप में सेना के जवानों को भी फंसाया
पाकिस्तान की हसीना इससे पहले भी भारत की गोपनीय जानकारी लेने और अपने नापाक इरादों को पूरा करने के लिए हनी ट्रैप में सेना के जवानों को फंसा चुकी है। 

Amar Ujala Exclusive Report: Haseena of Pakistan has long telling from Salim by phone and many numbers have found from mobile
सलीम के पिता - फोटो : amar ujala

सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि कैराना के सलीम और कासिम को भी हनी ट्रैप में फंसाया है। सुरक्षा एजेंसियां गहनता से इसकी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: Haseena of Pakistan has long telling from Salim by phone and many numbers have found from mobile
आरोपी सलीम का आलीशान मकान - फोटो : amar ujala

कैराना के कई लोगों के रिश्तेदार पाकिस्तान में 
पुलिस सूत्रों के अनुसार कैराना के कई लोगों की रिश्तेदारी पाकिस्तान में है। नकली नोटों के सौदागर कैराना के इकबाल उर्फ काना ने पाकिस्तान में बड़ा नेटवर्क खड़ा किया। वह अभी तक कैराना से जुड़ा था, जबकि कई साल से वह पाकिस्तान में परिवार के साथ रह रहा है। रिश्तेदारी की आड़ में ऐसे कारनामे करने वाले संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: Haseena of Pakistan has long telling from Salim by phone and many numbers have found from mobile
शामली: कफील के पिता शकील। - फोटो : amar ujala

कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हाथ
सलीम और कासिम से सुरक्षा एजेंसियों ने दो दिन तक लगातार पूछताछ की। इसमें महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात कही गई है। दरभंगा ब्लास्ट में दोनों की भूमिका कितनी है, इसकी जांच अभी जारी है। पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि दरभंगा ब्लास्ट में सलीम की पूरी भूमिका हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed