Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Chitrakoot Jail Kand: There was fear of Criminal Mukeem Kala in Shamli and The family of martyr constable said that now we have got justice
{"_id":"609f6550e4902379200393c4","slug":"chitrakoot-jail-kand-there-was-fear-of-criminal-mukeem-kala-in-shamli-and-the-family-of-martyr-constable-said-that-now-we-have-got-justice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक अंत: मजदूरी करने वाला मुकीम बना था दहशत का दूसरा नाम, शहीद सिपाही के परिजन बोले- अब मिला इंसाफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक अंत: मजदूरी करने वाला मुकीम बना था दहशत का दूसरा नाम, शहीद सिपाही के परिजन बोले- अब मिला इंसाफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 15 May 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुख्यात मुकीम काला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शामली के कैराना में राज मिस्त्री के पास मजदूरी करने वाला मुकीम काला कुछ ही समय में जरायम की दुनिया में दहशत का दूसरा नाम बन गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लूट, डकैती, हत्या की वारदातों को अंजाम देकर आतंक मचाया।
कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी मुकीम काला ने राज मिस्त्री के पास मजदूरी करते हुए अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के पानीपत में उसने डकैती की वारदात कर अपराध की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम बढ़ाते हुए लूट व राहजनी की घटनाएं कीं। कैराना में 2013 में चार व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में मुकीम सुर्खियों में आया था। इसके बाद 2014 में कैराना के दो व्यापारियों की दिनदहाड़े हत्या करने के मामले में मुकीम गैंग का नाम सामने आया था।
पुलिस के मुताबिक, मुकीम काला के गिरोह में अधिकतर बदमाश शामली व सहारनपुर जनपद के शामिल रहे। अकेले शामली जिले में मुकीम पर हत्या के चार, आर्म्स एक्ट के दो, लूट डकैती के आठ, गैंगस्टर के दो, जानलेवा हमला करने पांच, रंगदारी के दो और अदालत के आदेश की अवहेलना करने के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
3 of 5
मुकीम काला और चित्रकूट जेल का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मुकीम गैंग के लगभग सभी बदमाश जेल में हैं। अगर कोई बदमाश अब भी उसके संपर्क में रहा है, तो उसे चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चित्रकूट जेल।
- फोटो : amar ujala
राहुल के परिजन बोले, हुआ इंसाफ
मुकीम काला गैंग की पांच जून 2013 में सहारनपुर पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें सीओ के हमराह ढिकौली गांव निवासी सिपाही राहुल ढाका को मुकीम काला ने गोली मार दी थी। राहुल मौके पर ही शहीद हो गए थे। इसके बाद राहुल का परिवार पूरी तरह टूट गया। राहुल के पिता चंद्रपाल ढाका की मृत्यु भी 2019 में हो गई। घर में मां हरबेजी व दो भाई और एक बहन रह गए। सहारनपुर में राहुल की हत्या का मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
खंडहर पड़ा मुकीम काला का घर।
- फोटो : amar ujala
परिजनों को सरकार और कानून पर विश्वास है। उन्हें उम्मीद थी कि न्याय जरूर मिलेगा। शुक्रवार को मुकीम काला की हत्या की खबर आई तो उनके चेहरे पर सुकून दिखाई दिया। उनका कहना है कि भगवान ने उन्हें इंसाफ दे दिया। राहुल के ताऊ राजपाल ढाका सेना में थे। उन्होंने वर्ष 1962 और 1971 के युद्ध में भाग लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।