फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार की खौफनाक कहानी: ...जब राखी वाले हाथों ने उजाड़ दी बहन की दुनिया, टूट गया जिंदगी का सपना, तस्वीरें

Thu, 24 Jun 2021 10:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Jun 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A brother had murdered to his sister in love case in Sardhana of Meerut
मेरठ के छुर गांव में हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र में हाल ही में एक खौफनाक मामला सामने आया था। यहां एक भाई ने उन्हीं हाथों से अपनी बहन की हत्या कर डाली थी, जिनमें वह लाडली बहन से राखी बंधवाता था। बहन का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी पसंद के युवक गौरव से शादी करना चाहती थी। बताया गया कि वह उस युवक के साथ घर छोड़कर भी चली गई थी। इसके दो दिन बाद जब वह घर लौटी तो परिजनों ने उसे काफी समझाया लेकिन, वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसी से नाराज होकर भाई ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 



भाई ने पहले ही रच ली थी हत्या की साजिश
प्रेम-प्रसंग में बहन के घर छोड़कर चले जाने के बाद से भाई ने उसे मारने की साजिश तैयार कर ली थी। दोस्त से तमंचा खरीद लिया था। फिर बहन को कमरे में अकेला देखकर भाई उसके पास पहुंचा और बहन की गर्दन में सटाकर गोली मार दी। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

UP Crime News: A brother had murdered to his sister in love case in Sardhana of Meerut
मेरठ के छुर गांव में हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

किशोरी दसवीं की छात्रा थी। छुर गांव में कलंजरी के गौरव की रिश्तेदारी थी। इसी दौरान गौरव की किशोरी से मुलाकात हो गई। करीब छह महीने से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 13 जून को गौरव और किशोरी गांव से फरार हो गए थे। परिजनों ने खुद ही किशोरी को मथुरा से बरामद किया, जबकि गौरव मौके से भाग गया था। तभी से किशोरी को मारने के लिए उसके भाई ने प्लानिंग बना ली थी और वह अपने एक दोस्त से तमंचा भी खरीदकर ले आया था।

UP Crime News: A brother had murdered to his sister in love case in Sardhana of Meerut
मेरठ के छुर गांव में हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

उधर, परिजन किशोरी को समझाने में लगे हुए थे, इसके बावजूद वह मानने को तैयार नहीं थी। इसी वजह से उसका भाई और अधिक आक्रोशित हो गया। किशोरी अपने कमरे में लेटी हुई थी तभी भाई वहां पर पहुंच गया। इससे पहले किशोरी शोर मचाती, तभी भाई ने उसकी गर्दन पर सटाकर तमंचे से गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: A brother had murdered to his sister in love case in Sardhana of Meerut
मेरठ: जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

इस दौरान गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों में जाग हो गई। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि आरोपी भाई को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
UP Crime News: A brother had murdered to his sister in love case in Sardhana of Meerut
मेरठ के छुर गांव में हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

ये हुई ऑनर किलिंग की घटना
- 2016 में गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरू बक्सर में भाई ने बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
- 2017 में मवाना में पिता ने बेटी को फावड़े से काट डाला।
- 2018 में लिसाड़ी गेट में भाइयों ने बहन की गला घोंटकर हत्या की।
- 2019 में कोतवाली में बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।
- 2020 में जानी में प्रेमी युगल को मार डाला और फिर आत्महत्या की पटकथा रच दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed