सलीम नाम का युवक एक युवती से बेइंतहा मोहब्बत करता था और वह उससे शादी करना चाहता था। युवती भी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन, उसके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। वहीं दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर पंचायत बैठ गई। पंचायत में युवती के भाइयों ने सलीम को समझाया और नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। उधर, सलीम के सिर पर इश्क का ऐसा भूत सवार था कि वह बिल्कुल नहीं माना। इसके बाद बहन से फोन करवाकर रात में सलीम को अकेले घर बुला लिया गया। सलीम के पहुंचते ही उसके भाइयों का खून खोल उठा। इस दौरान युवती अपने प्रेमी को बचाने के लिए भाइयों के सामने खूब गिड़गिड़ाती रही लेकिन, उन्हें कोई तरस नहीं आया। उन्होंने पहले सलीम को बेरहमी से पीटा और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शायद दोनों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ ऐसा होगा।
प्यार के दुश्मन बने भाई: हाथ जोड़कर खूब गिड़गिड़ाई बहन... नहीं आया तरस, फिर आंखों के सामने दी खौफनाक मौत, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलीम की हत्या करने के बाद आरोपी घर से फरार हो गए। उधर, युवती अपने प्रेमी सलीम के पास बैठकर रोती रही। बताया गया कि उसके भाइयों और परिजनों ने सलीम और युवती के साथ खूब मारपीट की। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है।
सलीम को ऐसे मारा
बताया गया कि गोली मारने से पहले सलीम को खूब पीटा गया। जैसे-तैसे कर युवती ने सलीम को वहां से भगा दिया। सलीम को ज्यादा चोट लगने के चलते वह तेज नहीं भाग पाया और कुछ दूरी पर आरोपियों ने दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद सलीम के सिर से सटाकर गोली मार दी। पूरी प्लानिंग के साथ सलीम की हत्या की गई।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात में 2:45 बजे सलीम युवती के पास पहुंचा था। तभी युवती का भाई मोहसिन आया और दोनों को कमरे में बंद कर लिया। दोनों को कमरे में बंद करके मोहसिन व उसके भाइयों ने जमकर पीटा। युवती ने अपने भाइयों से कहा कि सलीम को छोड़ दो, अगर मारना है तो मुझे मार दो। लेकिन परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी। युवती ने बताया कि दो साल से उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उसके भाई आपत्ति करते थे। मोहसिन सलीम से नफरत करता था और उसको मारने की धमकी भी दे चुका था।
पंचायत में दी थी मारने की धमकी
शुक्रवार को भी युवती और सलीम के प्रेम प्रसंग को लेकर भूसा मंडी में पंचायत हुई थी। मोहसिन ने साफ कहा था कि वह अपनी बहन की शादी सलीम से नहीं कर सकता। सलीम नहीं माना तो वह उसकी हत्या कर देगा। इस धमकी के बाद भी सलीम नहीं माना।