उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की हत्याएं कर दी गईं। इससे पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव में साधु की हत्या कर दी गई तो वहीं मंगलवार रात को अलग-अलग गांवों में दो लोगों की हत्याएं कर दी गईं। तीनों वारदातों से शहर और देहात क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
24 घंटे में तीन खौफनाक वारदातें: लगातार हो रही हत्याओं से दहशत में लोग, सवालों के घेरे में अफसर, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधु की हत्या होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने चंद्रपाल के परिवार को समझा बुझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। पुलिस का मानना है कि हत्या करने वाले गांव के युवक हैं, जोकि साधु के साथ बैठकर शराब पीते थे। थाना पुलिस और एसओजी की टीम मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दो युवकों को शक के आधार पर उठाया है। दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ करने में लगी है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस हत्यारोपियों के करीब है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करेगी।
दूसरी वारदात-
परतापुर के टीपी नगर क्षेत्र में महावीरा अस्पताल के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि वह देर रात अपने अस्पताल से कुछ दूरी पर धर्म कांटे पर सोया हुआ थे। वहीं बुधवार सुबह हत्या का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
टीपी नगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर निवासी यशपाल सिंह (82 वर्ष) पुत्र करन सिंह का मुल्ताननगर के पास ही महावीरा नाम से अस्पताल है। अस्पताल से कुछ दूरी पर ही जय शिव के नाम से धर्म कांटा भी है। मंगलवार रात यशपाल सिंह अपने धर्म कांटे पर सोया हुआ था। वहीं मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने वृद्ध को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, बुधवार यानी आज सुबह जब परिवार के सदस्य वहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। यशपाल का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
सीओ अमित कुमार का कहना है कि कुछ मुख्य बिंदु मिले हैं, जिन पर पुलिस काम कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। यशपाल सिंह के चार बेटे हैं, जिनमें तीन एक साथ व एक बेटा अलग रहता है।
तीसरी वारदात-
थाना फलावदा क्षेत्र के गांव कुंडा में जमीन कब्जे को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
ये है मामला
यशपाल ने अपनी 10 बीघा जमीन करीब चार महीने पहले मेहताब पुत्र घनश्याम निवासी गांव कुंडा को बेच दी थी। बताया गया कि इस जमीन को सोमपाल पुत्र तेज सिंह निवासी गांव कुंडा लगभग 20 सालों से बो रहा था। वहीं मंगलवार की रात करीब साढ़े बाहर बजे मेहताब पुत्र घनश्याम ने अचानक खेत में ट्रैक्टर चला दिया और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। उधर, जानकारी मिलने पर सोमपाल अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हो गई।