यूपी के बागपत जिले में सिंधु सभ्यता और महाभारत काल से जुड़ी कई चीजें खुदाई के दौरान प्राप्त हो चुकी हैं। अब यहां कच्चे तेल के बड़े भंडार होने के संकेत मिले हैं। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन की टीम ने यहां जांच करनी शुरू कर दी है। तीन दिन बाद यह साफ हो जाएगा कि यहां पर कच्चा तेल अथवा गैस जमीन के भीतर मौजूद है।
{"_id":"5cb1c825bdec22142430841d","slug":"crude-oil-found-in-baghpat-district-in-up-ongc-examining-the-sample","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बागपत की जमीन से तेल या गैस निकलने की 95 प्रतिशत संभावना, सैंपल की जांच करा रही ओएनजीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत की जमीन से तेल या गैस निकलने की 95 प्रतिशत संभावना, सैंपल की जांच करा रही ओएनजीसी
Sat, 13 Apr 2019 06:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 13 Apr 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
ग्राम किरठल की ओर जाने वाली सड़क व खेत में किया गया बोरवैल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस जमीन से लिया गया सैंपल
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव किरठल में सेटलाइट द्वारा एक स्थान पर गैस व कच्चा तेल होने की खोज की गई है। जिस जगह को सेटेलाइट द्वारा चिन्हित किया गया है। वह गांव के किसान बाबू की जमीन है। जैसे ही ओएनजीसी की टीम ने उसके खेत में गैस या तेल निकलने की बात कहीं तो किसान बाबू व आस-पास के लोग गदगद हो उठे।
किसान प्रदीप ने बताया कि इस खेत में किया जाएगा बड़ा बोर
- फोटो : अमर उजाला
ओएनजीसी की टीम हालांकि यहां पहुंचकर इलाके का मुआयना कर चुकी है। वहीं किसान बाबू के खेत में खड़े गेंहू की कुछ फसल को टीम ने जांच के लिए कटवा भी दिया। कोलकाता से यहां पहुंची ओएनजीसी की टीम ने खेत में खुदाई कर तीन किलोमीटर के इलाके की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में बोरवैल में जुटे मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने करीब 17 बीघा खेत की निशानदेही कर दी है। बताया जा रहा है कि दो हजार फिट से ज्यादा गहराई तक खुदाई कराई जा सकती है। टीम का मानना है कि यहां तेल या गैस निकलने की 95 प्रतिशत संभावना है। टीम ने शुक्रवार देर शाम इस इलाके से जमीन के कुछ सैंपल भी लिए और दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीण
जानकारी के अनुसार टीम अब तीन दिन बाद फिर से यहां पहुंचेगी और खोज में जुटेगी। टीम यहां पर बोरवेल करेगी, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि यहां सेटेलाइट द्वारा चिन्हित जमीन में कच्चे तेल का भंडार है या फिर गैस मौजूद है।