सब्सक्राइब करें

Deepa Murder: मां मैं दुखी हूं, मौत से पहले दीपा ने किया था अनहोनी का इशारा,अब बेटी की अस्थियां तलाश रहे परिजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 May 2023 10:15 AM IST
विज्ञापन
Deepa Murder: Mom I am sad, Deepa had indicated untoward incident before death
दीपा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम की दीपा दहिया (22) की हत्या के बाद शव जलाने की गुत्थी मंगलवार को उलझ गई। कई घंटे तक दीपा के परिजन सूरजकुंड श्मशान घाट पर बेटी की अस्थियां तलाशते रहे। उन्हें बताया गया कि यहां पर किसी दीपा दहिया का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। देर शाम दीपा के परिजन मेडिकल थाने पहुंचे और तहरीर देकर हरियाणा चले गए। 



गुरुग्राम की दीपा दहिया की हत्या के मामले ने हर किसी को झकझोरकर रख दिया। दीपा की प्रेम कहानी का शादी के मात्र तीन माह के भीतर ही खौफनाक अंत हो गया। घरवालों के खिलाफ जाकर, जाति बंधन तोड़कर उसे जिस साजन से कोर्ट मैरिज की। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा लिया उसी ने दीपा को सात मिनट के भीतर खौफनाक मौत दे डाली।

Trending Videos
Deepa Murder: Mom I am sad, Deepa had indicated untoward incident before death
दीपा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

दीपा की मौत के बाद पति साजन उर्फ गौरव ने दीपा के शव का गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया। दीपा के मायके वालों ने जब बेटी को फोन लगाया तो उससे बात नहीं हो पाई। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस दीपा की ससुराल पहुंची तो इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepa Murder: Mom I am sad, Deepa had indicated untoward incident before death
दीपा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के चंद्र बुढ़ेड़ा गांव की दीपा दहिया ने तीन महीने पहले शेरगढ़ी के साजन उर्फ गौरव से कोर्ट मैरिज की थी। 26 मई को दीपा ने मां अनिता को फोन कर बताया था कि मां मैं दुखी हूं, साजन पैसों के लिए पिटाई करता है। वह कह रहा है कि पैसे नहीं दिए तो मार दूंगा। उसके बाद फोन कट गया था। 27 को परिजन आए तो साजन के घर पर ताला लगा था। सोमवार को अनिता ने मेरठ पुलिस को फोन कर बताया था कि दीपा की साजन और उसके परिवार वालों ने हत्या करने के बाद शव जला दिया है। 

Deepa Murder: Mom I am sad, Deepa had indicated untoward incident before death
मेरठ मेडिकल थाना, Medical Police Station - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल पुलिस साजन के घर पहुंची तो वहां सब फरार थे। मोहल्ले वालों ने बताया था कि 26 मई को साजन दीपा को गोद में उठाकर अस्पताल ले जाने की बात कहकर ले गया था। 

विज्ञापन
Deepa Murder: Mom I am sad, Deepa had indicated untoward incident before death
meerut police - फोटो : अमर उजाला

जांच के बाद होगा खुलासा 
सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि दीपा के पिता जगत सिंह की ओर से दी गई तहरीर में साजन, उसके पिता आदेश, मां मुकुल और बहन संजना पर हत्या करने का आरोप है। ये सभी फरार हैं। जांच कर पता लगाया जा रहा है कि दीपा की हत्या हुई है या फिर वे उसे कहीं लेकर गए हैं। अगर हत्या हुई तो फिर शव कहां जलाया। इन सभी तथ्यों को जांच में शामिल करते हुए रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed