फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिमांड पर म्यांमार के चारों युवक: एसपी का दावा, मदरसे ने छिपाई सच्चाई, कई संदिग्ध रडार पर

Tue, 06 Aug 2019 03:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Aug 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
four youth of myanmar on remand, shamli police says that madarsa hide the truth about them
मदरसा - फोटो : अमर उजाला
शामली के जलालाबाद में पकड़े गए म्यामांर के युवकों को रिमांड पर लेकर पूछताछ में मिली अहम जानकारियों के आधार पर सोमवार शाम पुलिस और एटीएस की टीम ने जलालाबाद स्थित मदरसे में जाकर करीब आधे घंटे छानबीन की। वहां मिले दस्तावेज फारसी और उर्दू में थे। 


पुलिस द्वारा सात दिन के रिमांड पर लिए गए म्यांमार के युवकों से चल रही पूछताछ के बाद अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस और एसटीएस टीम द्वारा सोमवार को दिन भर की गई पूछताछ का इनपुट एसपी अजय कुमार को दिया गया। इसके बाद रात को एसपी अजय कुमार, एडीएम के साथ थानाभवन थाने में पहुंचे ओर यहां मदरसे में छानबीन का प्लान तैयार किया गया। 
four youth of myanmar on remand, shamli police says that madarsa hide the truth about them
शामली में स्थित मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

सीओ थानाभवन इंस्पेक्टर थानाभवन ,एटीएस टीम भारी पुलिस बल के साथ दिन छिपने के बाद मदरसे में पहुंचे। मदरसे के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। किसी को अंदर ओर बाहर नहीं जाने दिया। एसपी के अनुसार पुलिस और एटीएस टीम ने मदरसे के प्रवेश संबंधी रिकॉर्ड चेक किए। ये फार्म फारसी और उर्द में थे। 


 
four youth of myanmar on remand, shamli police says that madarsa hide the truth about them
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम इन रिकॉर्ड को लेकर थाने आ गई। थाने में एसपी के कहने पर फारसी ऊर्दू के एक्सपर्ट व्यक्ति को तलाशा गया। देर रात एक्सपर्ट की व्यवस्था की गई। उनसे बरामद प्रवेश पत्र पढ़वाए गए। एसपी के अनुसार प्रवेश पत्रों से ये बात साफ हो गई कि विदेशी युवकों का प्रवेश 20 व 21 जून में किया गया। मदरसे में रहने और खाने की लिखित अनुमति भी प्रदान की गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
four youth of myanmar on remand, shamli police says that madarsa hide the truth about them
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसपी के अनुसार ऐसे में ये साफ हो गया कि मदरसा के मोहतमिम हफी उल्ला द्वारा जानबूझकर पुलिस से इनके विदेशी होने की जानकारी छिपाई है। एसपी के अनुसार इस पूरे प्रकरण में कुछ ओर संदिग्ध लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं जिनकी जांच चल रही है। ये सभी खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं।


 
विज्ञापन
four youth of myanmar on remand, shamli police says that madarsa hide the truth about them
shamli news, up polioce - फोटो : अमर उजाला

थाने से मॉनीटरिंग करते रहे एसपी
मदरसे में छानबीन का काम आसान नहीं था। लिहाजा एसपी अजय कुमार साथ में एडीएम को लेकर थानाभवन थाने पहुंचे। यहां बंद कमरे में अधिकारियों ने मीटिंग की। करीब आधा घंटा बैठक चली। इसमें एसपी, एडीएम, सीओ थानाभवन, थानाप्रभारी ओर एटीएस टीम के सदस्यों के अलावा किसी को अंदर आने जाने नही दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed