{"_id":"62fb3910b21da11869622752","slug":"ganga-maha-aarti-started-today-in-the-historical-city-hastinapur-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शानदार पहल: ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में शुरू हुई गंगा की महाआरती, हर रोज किया जाएगा भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार पहल: ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में शुरू हुई गंगा की महाआरती, हर रोज किया जाएगा भव्य आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
independence day
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में में मंगलवार को शासन और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गंगा की महाआरती का शुभारंभ किया गया। गंगा किनारे महाआरती का भव्य आयोजन कर आरती का कार्यक्रम किया गया। अब से हर रोज गंगा की महाआरती की जाएगी। ऐतिहासिक नगरी के फतेहपुर प्रेम गंगा घाट पर शासन-प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
ऐतिहासिक नगरी में प्राचीन परंपरा को शुरू करने के लिए प्रियंक भारती द्वारा शासन प्रशासन के अधिकारियों से गंगा आरती की अपील की गई थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि ऐतिहासिक नगरी का गंगा से पुराना नाता रहा है और अब हस्तिनापुर में गंगा की धारा विलुप्त हो रही है अतः इसका जीर्णोद्धार कराया जाए और इसकी आरती शुरू की जाए। इसके बाद मंगलवार को शासन प्रशासन के अधिकारियों के साथ गंगा घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसे प्रतिदिन जारी रखा जाएगा।
2 of 5
independence day
- फोटो : amar ujala
हस्तिनापुर में गंगा का जीर्णोद्धार तो अभी नहीं हुआ परंतु शासन प्रशासन के अधिकारियों ने गंगा की महाआरती शुरू कराने का निर्देश दिए जिनके निर्देश पर आज फतेहपुर प्रेम गंगा घाट पर गंगा की आरती का आयोजन शासन प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू किया गया।
3 of 5
independence day
- फोटो : amar ujala
नेचुरल साइंस ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रियंक भारती ने बताया कि महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी की प्राचीन परंपरा को एक बार फिर शुरू करने के लिए शासन प्रशासन के अधिकारियों से अपील की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
independence day
- फोटो : amar ujala
शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद रविवार को ऐतिहासिक नगरी क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम गंगा घाट पर गंगा की महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम मवाना अखिलेश यादव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
independence day
- फोटो : amar ujala
गंगा की महाआरती कर्ण मंदिर के महन्त शंकर देव महाराज द्वारा संपन्न कराई गई। इस महा आरती में सीओ उदय प्रताप सिंह, एसडीएम अखिलेश यादव, बीडीओ अम्बरीश शर्मा, थाना प्रभारी कुंवर पाल सिंह राठौर, एडीओ आईएसबी विनीत भटनागर, ग्राम सचिव सुप्रीत तोमर, प्रमोद मलिक, सौरभ कश्यप, ग्राम विक्की, बंटी, साहित नगर पंचायत के अनिल कुमार विश्नोई, पुनीत गुप्ता, संजय जीनवाल, साहित कुलदीप चौहान नरेंद्र सिंह, संदीप राजस्व विभाग की टीम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।