सावन, करवाचौथ पर महिलाएं सजना की खातिर संवरने को ब्यूटी पार्लर जाती हैं। अब रूप सौंदर्य को संवारने के लिए लड्डू गोपाल को भी ब्यूटी पार्लर ले जाया जा रहा है।
Janmashtami 2020: यूपी के मेरठ में कान्हा को ब्यूटी पार्लर ले जा रहे श्रद्धालु, जानकर आप भी कहेंगे 'गजब है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बुढ़ाना गेट, सदर बाजार, सराफा बाजार, सेंट्रल मार्केट समेत अन्य बाजारों में कान्हा को सजाने के लिए ब्यूटी पार्लर खुल गए हैं। यहां पर एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।
शहर के साथ ही मवाना व आसपास के इलाकों में भी ब्यूटी पार्लर हैं। भगवान का श्रृंगार करने वाले ये ब्यूटी पार्लर भी उन्हीं के नाम पर संचालित हैं। जैसे गोपाल जी श्रृंगार केंद्र, कान्हा ब्यूटी पार्लर प्रमुख नाम रखे गए हैं।
आम ब्यूटी पार्लर और सैलून की तरह कान्हा के श्रृंगार केंद्रों में पैकेज लांच किए गए हैं। पैकेज में फुल बॉडी श्रृंगार, हॉफ बॉडी श्रृंगार, ज्वेलरी पैकेज, केश सज्जा हैं। भगवान के श्रृंगार केंद्रों में भगवान की मूर्तियों को चंदन व सिंदूर के लेप से नहलाकर उनको चमकदार बनाया जाता है।
पेंट व फेविकोल की सहायता से उनको चूड़ी, पायल, करधन, हार, माला, कुंडल, मांगटीका पहनाते हैं। चेहरे पर तिलक, टीका, बिंदिया सजाते हैं। हाथ पैर के नाखूनों में नेलपाॅलिश लगाकर, अंगूठी पहनाते हैं, पाजेब पहनाते हैं। अधरों पर लालिमा लगाते हैं। नेत्रों में अंजन सजाया जाता है।
प्रभु को स्नान से लेकर उन्हें संवारना, श्रृंगार करना सब करते हैं। छह महीने तक यह श्रृंगार खराब नहीं होता है। इस श्रृंगार से प्रभु की मूर्ति को नुकसान भी नहीं होता। - खुशबू, श्रृंगार सेवक