फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा का बदला: नेता और अफसर बोले, जाया नहीं होने देंगे शहादत, देंगे माकूल जवाब

Wed, 27 Feb 2019 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Feb 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
Leader and officers in Meerut react on Revenge of the Pulwama
meerut news

पीओके में आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की सफलता पर शहर में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। लोगों ने चौराहे पर एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा निकाली, साथ ही आतिशबाजी भी की। पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से देशभर में खुशी की लहर है। लोगों ने कहा कि पाकिस्तान को संदेश मिल गया है कि भारत हर कायराना हरकत का जवाब देगा। आगे देखें आखिर मेरठ में बीजेपी नेताओं ने इस कार्रवाई पर क्या कहा: -



प्रधानमंत्री ने आतंकी हमले के बाद साफ कहा था कि शहादत को जाया नहीं होने देंगे। माकूल जवाब देंगे। यह एयर स्ट्राइक उसी का जवाब है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आतंक के खिलाफ शांत नहीं बैठेगी। -राजेंद्र अग्रवाल, सांसद 

ये तो ट्रायल
ये तो सिर्फ ट्रायल है, जिससे पाकिस्तान को सबक लेना चाहिए। जब सीमा पर उसकी फौज पूरी चौकस थी तो हमारे वीरों ने उसके घर में घुसकर आतंकी ठिकानों को उड़ा दिया। यदि खुलकर हमला बोला तो क्या हाल होगा। -डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा 

Leader and officers in Meerut react on Revenge of the Pulwama
meerut news

नहीं झुकेगा भारत 
यह नया भारत है, घर में घुसकर मारेंगे। यह स्ट्राइक पुलवामा शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री ने दिखा दिया कि वह जो कहते हैं, करके दिखाते हैं। भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा। -कांता कर्दम, राज्यसभा सदस्य 

सच्ची श्रद्धांजलि दी 

सेना ने 300 से अधिक आतंकियों को मार गिराकर पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। देश अब चुप नहीं बैठेगा। -सुधीर अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक, भाजपा मानवाधिकार प्रकोष्ठ 

Leader and officers in Meerut react on Revenge of the Pulwama
गजेंद्र सिंह नीलकंठ, वारंट अफसर, वायुसेना

कमाल का जज्बा  
वायुसेना ने कमाल का जज्बा दिखाया है। अब पाकिस्तान को करारा जवाब देने का समय है। हमने बदला ले लिया है। लेकिन इसे यहीं नहीं छोड़ना चाहिए, दुश्मन को खत्म करना है। -एनके बंसल, ऑनरेरी कैप्टन, वायुसेना

पाकिस्तान सुधर जाए  
पीएम मोदी ने जो कहा वह कर दिखाया। हमारी सेना कभी भी ऐसे समय नहीं चूकती है। पाकिस्तान को करारा जवाब देकर दिखा दिया है कि वह सुधर जाए नहीं तो हालात खराब कर देंगे। -गजेंद्र सिंह नीलकंठ, वारंट अफसर, वायुसेना

विज्ञापन
विज्ञापन
Leader and officers in Meerut react on Revenge of the Pulwama
meerut news

हम पीछे हटने वाले नहीं 
हमारी वायुसेना ने देशवासियों को झूमने का मौका दिया। सीआरपीएफ पर हमले के बाद पूरा देश दुखी था। पीएम ने बता दिया कि हम पीछे हटने वाले नहीं है। आगे आकर आतंक के ठिकानों को नष्ट किया है। -सचिन गोयल, निदेशक एपेक्स कॉलेज

अब रुकनी चाहिए जवानों की शहादत
भारतीय वायुसेना ने जो जवाब पाकिस्तान को दिया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। देश के लिए मुस्लिमों को जान की बाजी लगानी पड़ी, तो भी वे पीछे नहीं हटेंगे। अब हमारे जवानों की शहादत रुकनी चाहिए।- जैनुस साजिद्दीन, शहरकाजी

देर आए दुरुस्त आए
एक जमाने से पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। यह कार्रवाई बहुत पहले होनी चाहिए थी, लेकिन देर आए दुरुस्त आए। सेना को बधाई। - रफीक अंसारी, शहर विधायक

विज्ञापन
Leader and officers in Meerut react on Revenge of the Pulwama
-सचिन गोयल, निदेशक एपेक्स कॉलेज दाएं

राजनीति न करें
एयरफोर्स को बधाई। उन्होंने देश का सिर ऊंचा किया है। ऑपरेशन सफल है। इसका राजनीतिकरण न किया जाए। - राजपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष

भारतीय सेना को सलाम
इस बहादुरी के लिए भारतीय वायु सेना को सलाम। आतंक का खात्मा इसी तरह से घर में घुसकर ही होना चाहिए। भारतीय जांबाजों ने अदम्य साहस दिखाया है। पाकिस्तान को भी अब यह सोचना चाहिए कि भारत चुप बैठने वाला नहीं है। -हाजी याकूब कुरैशी, पूर्व मंत्री बसपा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed