फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: यहां भगवान भरोसे है सुरक्षा, पुलिस चौकियों पर पसरा रहता है सन्नाटा, तस्वीरें हैं गवाह

Wed, 27 Feb 2019 02:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Feb 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
UP: NO cop on Police check posts in Meerut city security upon trust of God
meerut news

मेरठ पुलिस अधिकारी थानेदारों को कड़े निर्देश देते हों। लेकिन शहर के पॉश इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। पिछले पांच दिनों में बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए वारदातों को अंजाम दिया है। 

UP: NO cop on Police check posts in Meerut city security upon trust of God
manapuram gold loot

शास्त्रीनगर जैसे पॉश इलाके में शाम के चार बजे ही पुलिस चौकी सुनसान पड़ी थी। आवास विकास चौराहे पर सुबह से रात नौ बजे तक पुलिस तैनात रहती थी। लेकिन इस प्वाइंट से भी पुलिस हटा ली गई। लालकुर्ती में करोड़ों का सोना लूटने के तीसरे दिन 24 फरवरी को शास्त्रीनगर सेक्टर-6 में व्यापारी मोहित मदान की घर में घुसकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया था। 


 
UP: NO cop on Police check posts in Meerut city security upon trust of God
manapuram gold loot

सोमवार को तेजगढ़ी चौराहे पर बदमाशों ने होटल क्रोम के मालिक सागर नारंग से 11 लाख रुपये लूटने की कोशिश की। सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष किशोर वाधवा का कहना है कि व्यापारी लगातार शिकायत करते हैं। लेकिन यहां सुरक्षा भगवान भरोसे है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: NO cop on Police check posts in Meerut city security upon trust of God
meerut news

4:00 पर शाम को नौचंदी थाने की जैदी फार्म पुलिस चौकी पर ताला लटका था। चौकी परिसर में कुसी पड़ी थी। यह चौकी सबसे संवेदनशील मानी जाती है।
4:10 पर शाम को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट पुलिस बूथ खाली पड़ा था। न फैंटम पुलिस थी, न ही सिपाही या होमगार्ड। व्यापारी की हत्या के बाद भी पुलिस ने जिम्मेदारी नहीं समझी। पूर्व में व्यापारी यहां धरना भी दे चुके हैं। 

विज्ञापन
UP: NO cop on Police check posts in Meerut city security upon trust of God
meerut news

4:18  पर शाम को कैलाशपुरी चौकी भी बंद मिली। जबकि 15 दिन पहले ही चौकी के सामने महिला से पर्स लूट की घटना हुई थी। बीएसए ऑफिस होने के बावजूद भी कई बार यहां छेड़छाड़ और पर्स लूट की घटनाएं हो चुकी है।          
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed