सब्सक्राइब करें

चमोली जल प्रलय में लापता हुए मेरठ के युवक, अनहोनी की आशंका से परिजनों में बेचैनी, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 Feb 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
Many youth of Meerut has missing in Chamoli disaster of Uttrakhand
युवकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ शहर के कई युवक हरिद्वार के चमोली में आई जल प्रलय में लापता हो गए हैं। परिजनों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे परिवार में बेचैनी बढ़ रही है। मवाना रोड खटकाना पुल निवासी करीब 10 लोग टावर लगाने का कार्य करते हैं। कसेरूखेड़ा निवासी सोमपाल प्रजापति ने बताया कि उनका भाई सौरभ सहित करीब 10 लोग मोबाइल टावर लगाने का काम करते हैं। पिछले दिनों वह उत्तराखंड के चमोली के सरायटोटा क्षेत्र में टावर लगाने का कार्य कर रहे हैं। सौरभ बीमारी के चलते घर आये हुए हैं, बाकी लोग वहीं काम कर रहे हैं।

Trending Videos
Many youth of Meerut has missing in Chamoli disaster of Uttrakhand
अतुल - फोटो : अमर उजाला

सौरभ के मुताबिक, उनकी रविवार सुबह उनके साले रोहित से बात हुई थी। वह सरायसोटा में साइट पर था। उसके साथ बाकी लोग भी थे। उसके कुछ समय बाद ही जल प्रलय की घटना सुनने में आई। जब उन्होंने रोहित से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका नंबर बंद मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Many youth of Meerut has missing in Chamoli disaster of Uttrakhand
रोहित - फोटो : अमर उजाला

वहीं, उसके साथ के सभी लोगों का नंबर नहीं मिल सका है। पूरे दिन परिजनों ने मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश की, किसी से भी संपर्क ना होने कारण परिवार में बेचैनी है। वह अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

Many youth of Meerut has missing in Chamoli disaster of Uttrakhand
प्रदीप - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने बताया कि उन्होंने जोशीमठ से जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क किया है। वहां से भी कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है। 1070 पर शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Many youth of Meerut has missing in Chamoli disaster of Uttrakhand
बालकराम - फोटो : अमर उजाला

ये हैं लापता
रोहित, प्रदीप, बालकराम, सुभाष सहित छह लोग हैं। सभी 22-25 वर्ष तक के बीच है जो लापता है। सभी लोग कसेरुखेड़ा के रहने वाले हैं।

सभी के नाम
1. रोहित (23 वर्ष) निवासी आजाद नगर खटकाना पुल थाना, मवाना रोड लालकुर्ती
2. बालकराम (24 वर्ष) आजाद नगर
3. प्रदीप (25 वर्ष) खतकाना पुल
4. अतुल (21 वर्ष) आजादनगर
अभी तक यह चारों लापता की पुष्टि हुई हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed