उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में अधिवक्ता ओमकार सिंह की आत्महत्या के मामले में सोमवार को वकीलों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान वकीलों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
2 of 6
विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े वकील
- फोटो : अमर उजाला
सैंकड़ों की संख्या में वकील सोमवार सुबह कमिश्नरी के बाहर जुटे। इस दौरान वकीलों ने कमिश्नरी चौराहे पर जाम लगा दिया। भाजपा विधायक की गिरफ्तारी न होने को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।
3 of 6
एसएसपी ऑफिस में हंगामा करते वकील
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एसपी सिटी से अधिवक्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। अधिवक्ताओं ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे में विधायक की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है। लेकिन अभी तक विधायक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
4 of 6
हंगामा करते वकील
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं ने कहा जब तक भाजपा विधायक दिनेश खटीक की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे हड़ताल पर ही रहेंगे। वकीलों ने एक सुर में कहा भाजपा विधायक दिनेश खटीक की गिरफ्तारी के बाद ही वे अपने काम पर लौटेंगे। हालांकि इसके बाद वह कचहरी लौट गए।
5 of 6
हंगामा करते वकील
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कमिश्नरी और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं।