सब्सक्राइब करें

मेरठ डबल मर्डर की कहानी: 'खून का बदला खून', दो भाइयों का कत्ल करने वाले के घर लगाई आग; इस कारण की थी हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 23 Mar 2026 01:48 PM IST
सार

मेरठ के मेहरमति गणेशपुर में दोहरा हत्याकांड के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया है। ग्रामीणों ने हत्यारोपी के घर पेट्रोल से भीगा कपड़ा फेंक आग लगा दी।  हालांकि पुलिस ने आग पर काबू पा लिया। घटना की जड़ में शनिवार रात ईद की नमाज के बाद हुआ मामूली विवाद था। इसी को लेकर डबल मर्डर हो गया।

विज्ञापन
Meerut Double Murder Villagers set fire to the murder suspect house police extinguished it
Meerut Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के सरधना क्षेत्र के मेहरमति गणेशपुर गांव में शनिवार रात हुए दोहरे हत्याकांड के बाद रविवार को हालात बेहद तनावपूर्ण रहे। ग्राम प्रधान के दो सगे भाइयों भूरा और सहीमुद्दीन की नृशंस हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात एक आरोपी का घर जलाने की कोशिश की और पेट्रोल से भीगा कपड़ा अंदर फेंककर आग लगा दी। हालांकि पुलिस ने समय रहते आग बुझा दी।


वहीं, रविवार सुबह जब मृतकों के शव गांव पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम लगाने से रोका। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। इधर भारी पीएसी बल की तैनाती के बीच रविवार देर शाम गमगीन माहौल में दोनों भाइयों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
Trending Videos
Meerut Double Murder Villagers set fire to the murder suspect house police extinguished it
गांव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
घटना की जड़ में शनिवार रात ईद की नमाज के बाद हुआ मामूली विवाद था। कब्रिस्तान के पास ग्राम प्रधान सहीद का भतीजा सलमान और उसका पड़ोसी चुन्नू बैठे थे। इनके बीच महज 1000 रुपये के लेनदेन को लेकर बहस शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Double Murder Villagers set fire to the murder suspect house police extinguished it
गांव में शवों के पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बड़े-बुजुर्गों ने उस वक्त मामला शांत करा दिया लेकिन रास्ते में चुन्नू ने सलमान पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। संघर्ष में चाकू और लाठी-डंडों से वार कर भूरा और सहीमुद्दीन की हत्या कर दी गई। 
Meerut Double Murder Villagers set fire to the murder suspect house police extinguished it
भूरा (ऊपर) और सैमुद्दीन की फाइल फोटो व गांव पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल भी हुए। शनिवार रात करीब 3 बजे हत्या से आक्रोशित कुछ लोगों ने आरोपी जाहिद के घर को निशाना बनाया। हमलावरों ने खिड़की और दरवाजों के जरिए बैठक के अंदर पेट्रोल से भीगे पुराने कपड़े डालकर आग लगा दी। 
विज्ञापन
Meerut Double Murder Villagers set fire to the murder suspect house police extinguished it
सैमुदीन फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत रेत और पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में पुलिस की मदद की।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed