{"_id":"63bbb16c75b77121083d5331","slug":"meerut-jewellery-expo-diamond-made-sardar-patel-india-gate-of-gold-forty-crores-of-jewellery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jewellery Expo: हीरे के सरदार पटेल, सोने का India Gate व हनुमान चालीसा, एक छत के नीचे देखें 40 करोड़ के आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jewellery Expo: हीरे के सरदार पटेल, सोने का India Gate व हनुमान चालीसा, एक छत के नीचे देखें 40 करोड़ के आभूषण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:47 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित ज्वेलरी एक्स्पो में आप एक छत के नीचे 40 करोड़ के आभूषणों का नजारा कर सकते हैं। सोने का इंडिया गेट और हनुमान चालीसा भी लोगों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
1 of 8
सोने की अंगूठी में संसद भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के बाईपास स्थित रिजॉर्ट में बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ज्वेलरी शो पहले ही दिन हर दिल पर छा गया। आज शो का दूसरा दिन हैं। यहां ज्वेलरी शो के पहले दिन एक ही छत के नीचे 40 करोड़ के आभूषण देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो उठा। स्वर्ण मंडित प्रजातंत्र का मंदिर संसद भवन, दो हजार हीरे व स्वर्ण से बनी सरदार पटेल की मूर्ति, सोने की हनुमान चालीसा और इंडिया गेट को देखने के लिए हर कोई लालायित नजर आया।
रविवार को दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई प्रदर्शनी में बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने नई सड़क स्थित नगर निगम की 2400 वर्ग मीटर भूमि ज्वेलरी पार्क और फैक्टरी फ्लेटेड कॉम्पलेक्स के लिए मांगी। महामंत्री ने कहा कि मेरठ को स्वर्ण नगरी घोषित कराने में जन प्रतिनिधियों का सहयोग अहम है। अगर ज्वेलरी पार्क बनता है तो सराफा कारोबारी इसमें एक हजार करोड़ का निवेश करेंगे। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि मेरठ को पूर्व में ही स्वर्ण नगरी का नाम दिया जाना चाहिए था। यूपी इन्वेस्टर्स समिट में भी आभूषण व्यापारियों को शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी। राज्य मंत्री सोमेंद्र ने कहा कि योगी सरकार के सुशासन के चलते आज शहर के सराफ व्यापारी बाईपास पर करोड़ों रुपये के आभूषणों की प्रदर्शनी लगा रहे हैं।
2 of 8
ज्वेलरी शो में पहुंचे अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की नाम धाम पुस्तिका का अतिथियों ने विमोचन किया। एक स्टॉल पर जाकर आभूषणों के विषय में जानकारी ली गई। प्रदर्शनी में आगरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात के व्यापारी पहुंचे।
3 of 8
चांदी से बनाई गई रैपिड रेल
- फोटो : अमर उजाला
आभूषणों से सजाई रैपिड रेल
प्रदर्शनी में डिजलिंग डायमंड के संचालक विपुल अग्रवाल ने मेरठ का भविष्य मैट्रो, रैपिड और हाईवे के मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया। इन्हें स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया। प्रदर्शनी में देव मुद्रिका भी आकर्षण का केंद्र रही। विपुल अग्रवाल ने बताया कि इस अंगूठी में 26,298 हीरे लगाए गए हैं। इस अंगूठी का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में भेजा गया है। अभी तक अंगूठी में 24 हजार हीरों का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
कान्हा जी का पालना
- फोटो : अमर उजाला
सोने चांदी के लड्डू गोपाल
प्रदर्शनी में एक हजार से लेकर 11 लाख से तक आभूषण एक ही स्टॉल पर सजाए गए। अरिहंत ज्वेलर्स के संचालक रितेश जैन ने बताया कि देशभर के परंपरागत आभूषण स्टॉल पर प्रदर्शित किए गए हैं। सोने और हीरे की घड़ी, बर्तन, पेंडेंट, जहाज आकर्षण का केंद्र रहे। अंकुर जैन ने बताया कि अब चांदी के सिक्कों के बाद उपहार स्वरूप बेस्ट विश, हैप्पी बर्थडे और बधाई चांदी और सोने में दिए जा रहे हैं। लड़कियों के लिए लाइट वेट ज्वेलरी भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
5 of 8
ज्वेलरी दिखाती मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ को पसंद आ रहे प्लेटिनम आभूषण
स्वर्ण गंगा और चेन गंगा के स्टॉल पर 18 कैरेट, 20 कैरेट और 22 कैरेट के आभूषण प्रदर्शित किए गए। मुकेश रस्तौगी ने बताया कि कश्मीर सहित उत्तर और पूर्वी भारत में मेरठ की चेन और जेवर सर्वाधिक पसंद किए जाते हैं। सोने और हीरे के साथ अब लोग प्लेटिनम के ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। जार बैंगल्स आकर्षण का केंद्र रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।