{"_id":"6a361a51aec4e85ea60d9e56","slug":"meerut-murder-case-mother-gurpreet-had-also-attempted-to-kill-her-son-while-returning-from-patiala-bank-manage-2026-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: मां ने नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी को सौंपा था बेटा!, गुरप्रीत ने पहले भी की थी बेटे की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मां ने नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी को सौंपा था बेटा!, गुरप्रीत ने पहले भी की थी बेटे की हत्या की कोशिश
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:54 PM IST
सार
मेरठ में मासूम अंगदवीर की अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में एक और नया खुलासा किया है। आरोपी मां गुरप्रीत ने पहले भी बेटे की हत्या की कोशिश की थी। अंगदवीर को नींद की गोलियां दे दी थीं। पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
1 of 11
Meerut Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मेरठ के बहसूमा में मासूम अंगदवीर की अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में जांच के दौरान रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जून की शुरुआत में मां गुरप्रीत अपने बेटे अंगदवीर को लेकर पति गुरसेवक की बुआ के घर पटियाला गई थी।
यहां से दस जून को वापस रामराज गांव लौटते समय मुजफ्फरनगर में उसने अंगदवीर को नींद की गोलियां देकर हत्या की कोशिश की थी। वह घर लौटते समय पांच घंटे लेट हो गई थी। अंगदवीर की दादी और पिता गुरसेवक का कहना है कि पूछने पर गुरप्रीत ने बताया था कि अंगदवीर की तबीयत खराब हो गई है।
2 of 11
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में यह भी सामने आया है कि बेटे अंगदवीर को प्रेमी अर्पित के साथ भेजने से पहले भी मां गुरप्रीत कौर ने नींद की गोलियां खिलाई थीं। हालांकि एसपी देहात का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।
3 of 11
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटा कहता था पापा तुम भी नहीं हो मां भी चली गई
गुरसेवक का कहना है कि करीब 10 महीने पहले पत्नी गुरप्रीत कौर मौसी के पास सिंगापुर गई थी। छह माह वह सिंगापुर रही थी। इस दौरान जब भी फोन पर बात होती थी तो अंगदवीर कहता था पापा तुम विदेश चले गए मां भी सिंगापुर चली गई। मां गुरप्रीत भी कहती थी कि उसे वहां बहुत काम करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार महीने पहले उसने ही गुरप्रीत को यह सोचकर वापस बुलाया था कि वह अंगदवीर का ख्याल रखेगी लेकिन उसे नहीं पता था कि वह उसके कलेजे के टुकड़े को मरवा देगी। पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद गुरसेवक और उनकी मां बलजिंदर कौर ने गुरप्रीत कौर से पूछा कि हमारी तरफ से क्या कमी रह गई थी। गुरप्रीत कौर ने कहा मैंने उसे नहीं मारा, अर्पित पाराशर ने मारा है। उन्होंने कहा झूठ मत बोल... तो वह चुप हो गई।
विज्ञापन
5 of 11
एसपी देहात अभिजीत कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग बोले- आरोपियों को फांसी दो, निकाला कैंडल मार्च
शुक्रवार रात ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर अंगदवीर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की। ग्रामीण हाथों में मोमबत्तियां और स्लोगन लेकर निकले। इनमें लिखा था कि अंगदवीर की हत्या ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। लोगों ने जस्टिस फोर अंगदवीर के नारे लगाए। लोगों ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर गुरप्रीत और अर्पित पाराशर को फांसी की सजा दिलाई जानी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।