{"_id":"6253cdd30c6d8226285e80ae","slug":"meerut-police-dabish-to-arrest-haji-yakub-now-the-police-in-preparation-for-attachment-after-he-did-not-answer-of-notice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ: हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, नोटिस चस्पा होने के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब कुर्की की तैयारी में पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, नोटिस चस्पा होने के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब कुर्की की तैयारी में पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:12 PM IST
सार
मेरठ में हाल ही में हाजी याकूब की फैक्टरी से पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक अप्रैल को करीब पांच करोड़ रुपये का मीट पकड़ा था। यहां अवैध रूप से मीट की पैकिंग की जा रही थी। अब पुलिस ने हाजी याकूब की संपति कुर्क करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
1 of 6
हाजी याकूब कुरैशी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
पूर्व मंत्री हाजी याकूब, पत्नी संजीदा, बेटे इमरान और फिरोज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रविवार को कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने परिवार के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ले रखे हैं। एसएसपी ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि याकूब परिवार गिरफ्तारी नहीं देता है, तो उनकी कुर्की की कार्रवाई जल्द की जाएगी। उधर, शासन में बैठे आला अधिकारी भी लगातार कार्रवाई का अपडेट ले रहे हैं।
मेरठ विकास प्राधिकरण ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित फैक्टरी अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड के ध्वस्तीकरण की तैयारी कर ली है। इसके लिए याकूब से 15 दिन में जवाब मांगते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया है। अगले 15 दिन के अंदर याकूब कुरैशी को संबंधित जोनल अधिकारी के सामने पेश होकर जवाब देना होगा। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
Trending Videos
2 of 6
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री अलफहीम
हाजी याकूब को जारी किए गए नोटिस में एमडीए ने लिखा है कि क्यों न आपकी फैक्टरी का ध्वस्तीकरण कर दिया जाए। नोटिस याकूब की रजिस्टर्ड अल फहीम मीटैक्स लिमिटेड और घर के पते पर भेजा गया है।
इस नोटिस के बाद अब तय हो गया है कि प्रशासन की अगली कार्रवाई फैक्टरी को ध्वस्त करने की है। एमएलसी चुनाव की 17 अप्रैल को आचार संहिता खत्म होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। इससे पहले एमडीए सभी कागजी कार्रवाई को पूरा कर रहा है।
हापुड़ रोड पर याकूब की फैक्टरी अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक अप्रैल को करीब पांच करोड़ रुपये का मीट पकड़ा था। यहां अवैध रूप से मीट की पैकिंग की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में याकूब और उनके परिवार के तीन सदस्यों समेत 14 आरोपी बनाए थे। दस लोगों को जेल भेज दिया गया था जबकि याकूब परिवार के गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।
4 of 6
हाजी याकूब की फैक्टरी में छापा।
- फोटो : amar ujala
नष्ट कराया जाएगा मीट, फंफूद मिली
हाजी याकूब के मीट प्लांट पर जो मीट मिला था, उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। यह नमूने फेल हो गए हैं। एसपी देहात को इन नमूनों की जांच रिपोर्ट मिल गई है। एसपी देहात केशव कुुमार का कहना है कि एक टीम का गठन कर फैक्टरी में शेष मीट को नष्ट किया जाएगा।
चल-अचल संपत्ति की होगी जांच
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने याकूब कुरैशी की चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। पोदीवाड़ा में उनका एक, सराय बहलीम में दो मकान बताए जा रहे हैं। इसके अलावा एक डेयरी और गेराज भी बताया गया है। उनकी पूरी जानकारी के लिए अफसरों ने एमडीए के साथ ही नगर निगम और तहसील में भी संपर्क किया है। उनके एक घर में बेसमेंट भी बना हुआ है, जिसका नक्शा पास नहीं है। गैराज में दो गाड़ी मिली थीं, जो उनके बेटे फिरोज के नाम पर हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।