मेरठ में मिली युवती की सिर लाश के मामले में पुलिस के हाथ कामयाबी नहीं लगी है। पुलिस की टीमें युवती के सिर को तलाशने में जुटी हुई है। वहीं मुजफ्फरनगर से एक परिवार भी महिला की शिनाख्त के लिए आया था लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उधर, मेरठ से भी एक परिवार शिनाख्त के लिए पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।
PHOTOS: नहीं मिला महिला का सिर, कब्रिस्तान के पास मिली थी सिर कटी लाश, देखकर सहम गए थे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया व इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट ने बताया कि युवती काले रंग का छींटदार सूट पहने हुए थी। धड़ से बहते खून को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कुछ ही समय पहले हुई। पुलिस ने आसपास के इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला पर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका।
युवती की आयु संभवत: 22 वर्ष के आसपास रही होगी। पहचान के लिए पुलिस ने सभी थानों में वायरलेस सेट से सूचना फ्लैश कर हाल के दिनों में लापता युवतियों की सूचना मांगी है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जल्द कातिलों तक पहुंचेगी।
पांच लापता लड़कियों के परिजन पहुंचे
सीओ कोतवाली ने बताया कि सूचना के बाद पांच लड़कियों के परिजन अलग-अलग जगह से लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में युवती का सिर कटा शव इन्हें दिखाया। हाल में एक युवती मुजफ्फरनगर और एक परतापुर से लापता हुई थी। इन दोनों के परिजनों ने पहचान की बात कहीं है पर पुख्ता तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई।
कैंट, लिसाड़ीगेट में पहले भी फेंके गए युवतियों के शव
शहर में युवतियों के सिर कटे शव मिलने के मामले पहले भी सामने आए पर पुलिस कातिलों को तलाशने में नाकाम ही साबित हुई। लिसाड़ी गेट, कैंट और ब्रह्मपुरी में ओडियन नाले में भी युवतियों के सिर कटे शव मिल चुके हैं।