सब्सक्राइब करें

Meerut: सदन में मारपीट पर गरमाई सियासत, बसपा के तीखे तेवर, अखिलेश यादव बोले-हार नजदीक देख हताशा में भाजपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Dec 2023 10:47 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Politics heated up over fighting in the House, Akhilesh Yadav says BJP in despair seeing defeat near
अखिलेश यादव - फोटो : Amar Ujala

मेरठ नगर निगम सदन से लेकर सड़क तक भाजपाइयों और विपक्षी पार्षदों के बीच हुए विवाद के बाद सियासत गरमा गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पिटाई के शिकार पार्षदों के गांव पहुंचे और साथ देने की बात कही। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसे दलित पार्षदों पर प्रहार बताया। बसपा नेता भी आहत पार्षदों के आवास पर पहुंचे और लड़ाई में साथ देने की बात कही।


 
Trending Videos
Meerut: Politics heated up over fighting in the House, Akhilesh Yadav says BJP in despair seeing defeat near
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

विपक्ष की आवाज दबने नहीं देगी कांग्रेस: अजय राय
मामले के तूल पकड़ते ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पार्षद आशीष चौधरी के घर जाहिदपुर पहुंच गए। उन्होंने भाजपा सरकार पर दलित और कुचले लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि शनिवार को नगर निगम की बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री और विधान परिषद सदस्य का जनप्रतिनिधियों के साथ मारपीट करना चिंताजनक है। कांग्रेस इसका सदन से लेकर सड़क तक विरोध करेगी। कांग्रेस विपक्ष की आवाज को किसी भी सूरत में दबने नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Politics heated up over fighting in the House, Akhilesh Yadav says BJP in despair seeing defeat near
मेरठ में पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। - फोटो : अमर उजाला

पार्षद आशीष चौधरी के आवास के बाद अजय राय घोपला गांव पहुंचे और वहां पार्षद कीर्ति से मिले। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है, जिसकी आवाज भाजपा दबाना चाहती है। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है और लोगों को एक दूसरे से तोड़ने का काम कर रही है।  

Meerut: Politics heated up over fighting in the House, Akhilesh Yadav says BJP in despair seeing defeat near
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
हार नजदीक देख हताशा में भाजपा-अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये कहा कि मेरठ में नगर निगम बोर्ड की बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री और एमएलसी ने पुलिस की मौजूदगी में विपक्ष के दलित पार्षदों पर घातक प्रहार किए। भाजपा के लोग सत्ता के अहंकार में डूबकर दलितों से जो अपमानजनक व्यवहार कर रहे हैं, उसका जवाब उनको आगामी चुनाव में मिलने वाला है। भाजपा आगामी हार की हताशा में हिंसक हो गई है।
 
विज्ञापन
Meerut: Politics heated up over fighting in the House, Akhilesh Yadav says BJP in despair seeing defeat near
Atul Pradhan - फोटो : Amar Ujala
सड़कों पर राज्यमंत्री और एमएलसी सहित भाजपाइयों ने विपक्षी पार्षदों को पीटा है। भाजपाइयों की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आगामी 2024 में जनता इनको जवाब देगी। पार्षदों को जातिसूचक शब्द कहकर पीटा गया है। इसकी तहरीर देहलीगेट थाने में दे दी है। पार्षदों को इंसाफ नहीं मिला तो विपक्ष आंदोलन करेगा। - अतुल प्रधान, सपा विधायक
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed