सब्सक्राइब करें

Meerut: मासूम की मौत पर उठे सवाल, मां ने कबूला जुर्म, पिता की मौजूदगी में गड्ढे से निकाला गया रुद्रांश का शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jun 2026 11:22 AM IST
सार

मेरठ के मुंडाली क्षेत्र में सात महीने के मासूम रुद्रांश की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मां पर हत्या का आरोप लगने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। अब चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।

विज्ञापन
Meerut: Seven-Month-Old Infant’s Body Exhumed, Mother Accused of Murder in Mundali
बच्चे का शव निकलवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर फूल गांव में सात महीने के मासूम रुद्रांश की मौत का मामला सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया है। बच्चे की मौत के बाद दफनाए गए शव को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बाहर निकाला गया। मामले में मां पर ही अपने बेटे की हत्या का आरोप है। अब चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम कर मौत के कारणों की पुष्टि करेगा।



यह भी पढ़ें: कपसाड़ कांड: मेडिकल रिपोर्ट ने बदला पासा, कोर्ट ने पारस को माना बालिग, फिर जाएगा जेल, पढ़ें-क्या था पूरी घटना

Meerut: Seven-Month-Old Infant’s Body Exhumed, Mother Accused of Murder in Mundali
अमित तोमर - फोटो : अमर उजाला

पत्नी पर शक के बाद खुला मामला
मुरलीपुर फूल गांव निवासी अमित तोमर एक चिकित्सक के यहां चालक के रूप में कार्यरत हैं। उनके अनुसार उनकी पत्नी मीनाक्षी के किसी अन्य युवक से संबंध होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार में विवाद चल रहा था। अमित का कहना है कि 30 मई को उन्हें सूचना मिली थी कि उनके सात महीने के बेटे रुद्रांश की तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई है। इसके बाद परिजनों ने बच्चे के शव को गांव के तालाब के पास दफना दिया था।

Meerut: Seven-Month-Old Infant’s Body Exhumed, Mother Accused of Murder in Mundali
रुद्रांश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शिकायत की बात पर सामने आया कथित कबूलनामा
परिजनों के अनुसार बच्चे की मौत को लेकर संदेह बना हुआ था। आरोप है कि जब पुलिस में शिकायत की बात उठी तो महिला ने बच्चे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं मामले से जुड़े एक अन्य व्यक्ति की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Seven-Month-Old Infant’s Body Exhumed, Mother Accused of Murder in Mundali
पिता व पुत्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया शव
बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में बच्चे के शव को गड्ढा खोदकर बाहर निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। पिता अमित तोमर ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मासूम को न्याय मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Meerut: Seven-Month-Old Infant’s Body Exhumed, Mother Accused of Murder in Mundali
रुद्रांश का फाइल फोटो व शव निकलवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सकों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव का चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed