{"_id":"6a5da8542c8c85880d02de7b","slug":"meerut-snake-murder-husband-trust-wife-plot-and-a-deadly-game-of-poison-2026-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सांप से डसवाकर कराया कत्ल: पति का भरोसा, पत्नी की साजिश फिर जहरीली मौत का खेल; चार साल में चार जगह खुले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप से डसवाकर कराया कत्ल: पति का भरोसा, पत्नी की साजिश फिर जहरीली मौत का खेल; चार साल में चार जगह खुले स्कूल
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 20 Jul 2026 03:05 PM IST
सार
मेरठ में हुए अतुल हत्यकांड में नया खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कोई अचानक हुआ घटनाक्रम नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। अतुल को क्या पता था कि जिस पत्नी के हाथ से वह रोज रात को दूध पीता है, वही उसके जीवन की आखिरी बूंद साबित होगी।
विज्ञापन
1 of 16
meerut snake murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मेरठ के हस्तिनापुर में दामिनी और अतुल के इस मामले ने साबित कर दिया है कि जब रिश्तों में खटास और धोखे का जहर घुल जाए, तो सबसे करीबी इन्सान भी सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है।
शादी के सात साल का साथ, खुशियों और गमों का साझा सफर, अतुल और दामिनी की शादीशुदा जिंदगी बाहर से बिल्कुल सामान्य दिखती थी। लेकिन अतुल को नहीं पता था कि उसी के घर की चारदीवारी के भीतर उसकी विश्वास का गला घोटा जा रहा था। शादी के सात साल बाद, दामिनी ने अपने पति अतुल को मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य अपराध में उसका साथ दिया उसके प्रेमी तुषार ने।
2 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कोई अचानक हुआ घटनाक्रम नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। अतुल को क्या पता था कि जिस पत्नी के हाथ से वह रोज रात को दूध पीता है, वही उसके जीवन की आखिरी बूंद साबित होगी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल तो भेज दिया परंतु अभी कई अनसुलझे सवाल रह गए।
3 of 16
आरोपी पत्नी दामिनी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल और दामिनी जैसा मामला केवल एक अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक ढांचे को एक गंभीर चेतावनी है। जब रिश्तों में नैतिकता की जगह स्वार्थ आ जाता है, तो इन्सान दूसरे के जीवन की कीमत भूल जाता है। बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले कई बार बर्बादी की दहलीज पर ला खड़ा करते हैं। ऐसा ही रिश्ता अतुल और दामिनी का रहा, जहां पर दामिनी ने अपने स्वार्थ के लिए अपने रिश्ते को लाकर खड़ा कर दिया। जहां पर जिंदगी भर पछतावे के सिवा अब उसके पास कुछ नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल की हत्या ने न केवल दो परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि समाज के सामने एक आईना भी रख दिया है। सात साल पुराने रिश्ते का अंत इस तरह होना यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हम वास्तव में एक-दूसरे को जानते हैं।
विज्ञापन
5 of 16
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार साल में चार जगह खुले स्कूल
अतुल हत्याकांड के बाद उसकी पत्नी दामिनी से जुड़े कई तथ्य सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले चार वर्षों में दामिनी ने चार अलग-अलग स्थानों पर निजी स्कूल संचालित किए, लेकिन इनमें से किसी भी विद्यालय को स्वतंत्र मान्यता प्राप्त नहीं थी। बताया जा रहा है कि विद्यालय अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों से संबद्ध कर संचालित किए जा रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।