मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के न्यू मीनाक्षीपुरम में गर्भवती युवती सीमा (23) की उसके प्रेमी जोगेंद्र ने केबिल के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस पूरे मामले में सीमा के परिजनों ने आरोपी योगेंद्र और उसकी पत्नी को नामजद करते हुए गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि सीमा को योगेंद्र और उसकी पत्नी ज्योति ने साजिश कर मारा है। सीमा गर्भवती हो गई थी, जिससे योगेंद्र के परिवार को चिंता सताने लगी थी कि वह उनके घर आकर रहेगी। इसी कारण से साजिशन उसकी हत्या की गई है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सीमा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
लिव-इन में मर्डर: जमीन पर पड़ा था प्रेमिका का शव, आराम से बेड पर लेटा था प्रेमी, देखकर कांप गई मकान मालिक की रूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर पड़ा था सीमा का शव
वारदात के बाद आरोपी 10 घंटे तक युवती के शव के साथ कमरे में अकेला ही रहा। अगली सुबह 10 बजे तक सीमा और योगेंद्र कमरे से नहीं निकले तो मकान मालिक राजबीर सिंह यादव कमरे में पहुंचे। कमरे का दृश्य देखकर राजबीर के पांव तले जमीन खिसक गई। यहां सीमा का शव जमीन पर पड़ा था और योगेंद्र बेड पर लेटा मोबाइल में व्यस्त था। मकान मालिक ने पड़ोसियों और पुलिस को सूचित किया। तब जाकर घटना का खुलासा हुआ।
मकान मालिक की सूचना पर इंस्पेक्टर गंगानगर राजपाल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने योगेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त डाटा केबल भी बरामद कर लिया गया। आरोपी ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बात पुलिस को बताई। वहीं, महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि योगेंद्र ने गुपचुप तरीके से सीमा से शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें: अद्भुत नजारा: हर तरफ गूंज रहा था वंदे मातरम, शहीदों की शौर्यगाथा देख भावुक हुए सीएम योगी, देखिए खास तस्वीरें
आरोपी बोला- बार-बार मरने को कहती थी, मार डाला
मकान मालिक के पूछने पर योगेंद्र ने बताया कि सीमा बार-बार मरने की बात कहती थी। इसलिए उसे मार डाला। उसने यह भी बताया गया कि सीमा इंचौली से टेंपो से रक्षापुरम उतर जाती थी, यहां से जोेगेंद्र रोजाना बाइक पर उसे न्यू मीनाक्षीपुरम छोड़ देता था। तीन दिन पहले जोगेंद्र सीमा को लेने नहीं पहुंचा। इसके बाद भी विवाद हुआ था।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि योगेंद्र पत्नी से फोन पर बात करता था, इसे लेकर सीमा नाराज रहती थी। वहीं, योगेंद्र और सीमा के लिव-इन में रहने को लेकर दोनों के परिवारों में कई बार विवाद हुआ। सीमा के परिजनों ने आरोप लगाया कि योगेंद्र बार बार उसे जाति सूचक शब्द कहता था।

कमेंट
कमेंट X