{"_id":"61d1657385c4a11cee4519c7","slug":"prime-minister-narendra-modi-has-reached-in-augarnath-temple-and-memorial-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS में पीएम मोदी का दौरा: सड़क मार्ग से पहुंचे मेरठ, मंदिर में टेका माथा, जिम में आजमाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS में पीएम मोदी का दौरा: सड़क मार्ग से पहुंचे मेरठ, मंदिर में टेका माथा, जिम में आजमाया हाथ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
पीएम मोदी मेरठ दौरा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिमी यूपी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से मेरठ पहुंचे। पीएम मोदी सबसे पहले ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माथा टेका और करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में ही रहें। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहले से ही औघड़नाथ मंदिर पहुंच गए थे। पीएम मोदी समेत सभी नेताओं की सुरक्षा में शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेरठ जिले से सलावा तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम अंतिम समय में बदल गया। पहले उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचना था लेकिन, एन वक्त पर कार्यक्रम में बदलाव हो गया। इसके बाद पीएम मोदी कार से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से होते हुए मेरठ पहुंचे।
2 of 10
पीएम मोदी।
- फोटो : amar ujala
1857 की क्रांति की एक-एक घटना से 26 मिनट में रूबरू हुए पीएम मोदी
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रांति धरा मेरठ पर शहीद स्मारक पहुंचे और शहीद क्रांतिकारियों को नमन किया। वहीं पीएम मोदी 26 मिनट में 1857 की क्रांति से जुड़े सभी पहलुओं से रूबरू हुए।
3 of 10
पीएम मोदी के साथ सीएम योगी और राज्यपाल
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री रविवार को सुबह 11:47 बजे पूरे काफिले के साथ शहीद स्मारक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले अमर जवान ज्योति को शीश नवाया और पुष्प चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
पीएम मोदी और सीएम योगी।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद पीएम सीधे शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करने पहुंचे। उन्होंने शहीद स्मारक पर क्रांतिकारियों के नाम के शिलापट को भी नमन करते हुए निहारा। इसके बाद प्रधानमंत्री मंगल पांडे की प्रतिमा को नमन करने पहुंचे। इन्होंने यहां पर फूल माला चढ़ाई। इसके बाद पीएम मोदी सीधे 1857 की वीर गाथा को संजोए संग्रहालय में पहुंचे और यहां पर संग्रहालय के अध्यक्ष पीके मौर्य को साथ लेकर गैलरी नंबर-1 पहुंचे, जहां उन्होंने क्रांति धरा और क्रांति वीरों की तस्वीरें देखीं। साथ ही संग्रहालय अध्यक्ष से क्रांति की घटना और वीरों की गाथा को जाना।
विज्ञापन
5 of 10
शहीद स्मारक में घूमते पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान गैलरी नंबर-3 में पहुंचकर उन्होंने दिल्ली, कानपुर और आगरा से जुड़ी क्रांतिकारी घटनाओं के चित्रों का अवलोकन किया। साथ ही घटनाओं के संबंध में बारीकी से एक-एक जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने संग्रहालय का एक-एक कोना देखा और एक-एक जानकारी ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।